Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bangladesh: बांग्लादेश में नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री यूनुस को छह महीने की कैद, श्रम कानूनों के उल्लंघन में दोषी करार

    By Jagran News Edited By: Abhinav Atrey
    Updated: Mon, 01 Jan 2024 06:36 PM (IST)

    बांग्लादेश में नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री डॉ मोहम्मद यूनुस को सोमवार को श्रम कानूनों के उल्लंघन के आरोप में दोषी मानते हुए छह महीने कैद की सजा सुनाई गई। उन पर ग्रामीण टेलीकॉम कंपनी में मजदूर कल्याण कोष को नहीं बनाने का आरोप था। यूनुस के समर्थकों ने फैसले को राजनीति से प्रेरित बताया। 83 वर्षीय अर्थशास्त्री ने गरीब विरोधी अभियान चलाने के लिए 2006 में नोबेल पुरस्कार जीता था।

    Hero Image
    बांग्लादेश में नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री यूनुस को छह माह कैद (फोटो, रॉयटर्स)

    पीटीआई, ढाका। बांग्लादेश में नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री डॉ मोहम्मद यूनुस को सोमवार को श्रम कानूनों के उल्लंघन के आरोप में दोषी मानते हुए छह महीने कैद की सजा सुनाई गई। उन पर ग्रामीण टेलीकॉम कंपनी में मजदूर कल्याण कोष को नहीं बनाने का आरोप था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूनुस के समर्थकों ने फैसले को राजनीति से प्रेरित बताया। 83 वर्षीय अर्थशास्त्री ने गरीब विरोधी अभियान चलाने के लिए 2006 में नोबेल पुरस्कार जीता था। श्रम न्यायालय तृतीय की जस्टिस शेख मेरिना सुल्ताना ने कानून का उल्लंघन करने के आरोप में दोषी मानते हुए ग्रामीण टेलीकॉम अध्यक्ष यूनुस और कंपनी के उनके तीन अधिकारियों को छह महीने साधारण कैद की सजा सुनाई।

    सभी दोषियों पर 25 हजार टका का जुर्माना

    जस्टिस मेरिना ने यूनुस समेत सभी दोषियों पर 25 हजार टका (तकरीबन 18 हजार रुपये) का जुर्माना लगाया। जुर्माना अदा नहीं करने पर सभी को 10 दिन की और कैद काटनी होगी। फैसला सुनाए जाने के तत्काल बाद यूनुस और उनके साथियों ने जमानत की मांग की।

    बाॉन्ड पर सभी को एक महीने की मिली जमानत

    जस्टिस मेरिना ने पांच हजार टका (तकरीबन 3700 रुपये) के बाॉन्ड पर सभी को एक महीने की जमानत दे दी। कानून के मुताबिक, चारों फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट में अपील कर सकते हैं। गत महीने कोर्ट में सुनवाई के बाद यूनुस ने ग्रामीण टेलीकॉम समेत बांग्लादेश में उनके द्वारा स्थापित 50 से अधिक सामाजिक व्यवसाय फर्मों में से किसी से भी मुनाफा कमाने के दावों को खारिज किया था।

    ये भी पढ़ें: PAK में राजनीतिक भूचाल! नवाज लड़ेंगे दो सीटों से चुनाव, इमरान खान की पार्टी के 90 फीसदी नेताओं का नामांकन पत्र खारिज