विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bangladesh: शेख हसीना के प्रत्यर्पण का प्रयास कर रहा बांग्लादेश, भारत को लिखा पत्र

By Agency Edited By: Jeet Kumar
Published: Fri, 04 Jul 2025 02:30 AM (IST)

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के विदेश मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन ने गुरुवार को दावा किया कि पूर्व प्रधानमंत्री ...और पढ़ें

शेख हसीना के प्रत्यर्पण का प्रयास कर रहा बांग्लादेश (फाइल फोटो)
शेख हसीना के प्रत्यर्पण का प्रयास कर रहा बांग्लादेश (फाइल फोटो)

HighLights

  1. बांग्लादेश की एक कोर्ट ने हसीना को छह महीने की जेल की सजा सुनाई है
  2. हुसैन ने कहा कि उन्होंने भारत को इस संबंध में अनुरोध करते हुए एक पत्र भेजा है

 एएनआइ, ढाका। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के विदेश मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन ने गुरुवार को दावा किया कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को देश से निकाले जाने के एक साल बाद भारत से प्रत्यर्पित करने के लिए प्रयास जारी है।

विदेश मामलों के सलाहकार ने कही ये बात

हुसैन ने कहा कि उन्होंने भारत को इस संबंध में अनुरोध करते हुए एक पत्र भेजा है तथा कहा कि आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी।

गौरतलब है कि शेख हसीना को पिछले साल पांच अगस्त को छात्रों के नेतृत्व में हुए विद्रोह के बाद सत्ता से हटा दिया गया था। वह अब भारत में स्वनिर्वासन में रह रही हैं। शेख हसीना के हटने के बाद नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व में एक अंतरिम सरकार का गठन किया गया है।

बांग्लादेश की एक कोर्ट ने हसीना को छह महीने की जेल की सजा सुनाई है

इससे पहले बुधवार को अंतरराष्ट्रीय अपराधों के मुकदमे के लिए नामित बांग्लादेश की अदालत ने कोर्ट की अवमानना के एक मामले में हसीना को छह महीने की जेल की सजा सुनाई है।