विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बांग्लादेश में बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्ती, 16 वर्ष से कम उम्र वालों पर लगेगी पाबंदी

Published: Mon, 23 Nov 2026 06:55 PM (IST)

बांग्लादेश सुप्रीम कोर्ट ने 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के इंटरनेट मीडिया उपयोग पर रोक लगाने के लिए अंतरिम दिशानिर्देश बनाने का आदेश दिया है।

16 वर्ष से कम बच्चों के इंटरनेट मीडिया पर रोक का आदेश (AI से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर)

16 वर्ष से कम बच्चों के इंटरनेट मीडिया पर रोक का आदेश (AI से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, ढाका। मासूम बचपन को डिजिटल दुनिया के अनदेखे खतरों और एल्गोरिदम के मायाजाल से बचाने के लिए बांग्लादेश की अदालत ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

सुप्रीम कोर्ट के हाईकोर्ट डिवीजन ने अधिकारियों को 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के इंटरनेट मीडिया इस्तेमाल को रोकने के लिए अनिवार्य अंतरिम दिशा-निर्देश तैयार करने का आदेश दिया है। इसने एल्गोरिदम-आधारित कंटेंट के बच्चों पर पड़ने वाले प्रभावों की जांच के लिए स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति गठित करने का भी निर्देश दिया।

16 वर्ष से कम बच्चों के इंटरनेट मीडिया पर रोक का आदेश

जस्टिस सिकदर महमूदुर रजी और जस्टिस फातिमा अनवर की पीठ ने रविवार को एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किया।

सुप्रीम कोर्ट के वकील मोहम्मद फैसल दस्तगीर द्वारा दायर इस याचिका में बच्चों के मानसिक व शारीरिक विकास और आंखों की रोशनी पर अत्यधिक स्क्रीन टाइम के दुष्प्रभावों को लेकर गहरी चिंता जताई गई थी।

कोर्ट ने डाक एवं दूरसंचार सचिव तथा दूरसंचार नियामक आयोग के अध्यक्ष को त्वरित कदम उठाने को कहा है। साथ ही, साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों, बाल मनोवैज्ञानिकों, बाल रोग विशेषज्ञों और कानूनी जानकारों की एक स्वतंत्र समिति बनाने का निर्देश दिया है, जो बच्चों के व्यवहार पर एल्गोरिदम के असर का आकलन करेगी।

स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति एल्गोरिथम के असर की जांच करेगी

कोर्ट ने सरकार से यह भी पूछा है कि अब तक इस दिशा में राष्ट्रीय नीति न बनाना गैरकानूनी क्यों न माना जाए। गौरतलब है कि आस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, मलेशिया और ब्राजील के बाद अब ब्रिटेन, कनाडा और यूरोपीय संघ भी बच्चों के लिए सख्त डिजिटल कानून ला रहे हैं।

बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए दुनिया भर में ऐसी सख्ती बढ़ रही है। दिसंबर 2025 में आस्ट्रेलिया 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए इंटरनेट मीडिया प्रतिबंधित करने वाला पहला देश बना था।

इसके बाद मार्च 2026 में इंडोनेशिया, जून 2026 में मलेशिया और ब्राजील ने भी उम्र सत्यापन व कड़े नियम लागू किए। वहीं ब्रिटेन 2027 से प्रतिबंध लगाने की तैयारी में है, जबकि कनाडा और यूरोपीय संघ भी सख्त कानूनों पर आगे बढ़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर लाइक्स की गिनती छीन रही टीनएजर्स का सुकून, पेरेंट्स जरूर करें Selfitis के इन संकेतों पर गौर

यह भी पढ़ें- लखनऊ तिहरा हत्याकांड: अब सोशल मीडिया खंगाल रही पुलिस, फायरिंग के वीडियो लाइक करने वाले भी रडार पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।