विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bangladesh News: शेख हसीना और उनकी बहन पर एक्शन, गिरफ्तारी वारंट जारी

Published: Sun, 13 Apr 2025 06:29 PM (IST)

बांग्लादेश की एक अदालत ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनकी बहन शेख रेहाना सहित 51 लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। स्थानीय मीडिया ने बताया कि अदालत ने भूखंड आवंटन मामले में अलग-अलग मामलों में शेख रेहाना के बच्चों रादवान मुजीब सिद्दीक बॉबी अजमीना सिद्दीक और ब्रिटेन की सांसद ट्यूलिप रिजवाना सिद्दीक के खिलाफ भी गिरफ्तारी वारंट जारी किया।

शेख हसीना के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी (Photo - JNN)
शेख हसीना के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी (Photo - JNN)

HighLights

  1. ट्यूलिप रिजवाना सिद्दीक के खिलाफ भी गिरफ्तारी वारंट जारी
  2. 27 अप्रैल तक गिरफ्तारी पर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश
  3. शेख हसीना ने 5 अगस्त को बांग्लादेश छोड़कर भारत में शरण ली थी

पीटीआई, ढाका। बांग्लादेश की एक अदालत ने रविवार को अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना, उनकी बहन शेख रेहाना, ब्रिटिश सांसद ट्यूलिप रिजवाना सिद्दीक और 50 अन्य के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। ढाका मेट्रोपालिटन के वरिष्ठ विशेष न्यायाधीश जाकिर हुसैन ने भ्रष्टाचार निरोधक आयोग (एसीसी) द्वारा दायर तीन अलग-अलग आरोपपत्रों पर विचार करने के बाद यह आदेश पारित किया।

उनपर राजनीतिक सत्ता का दुरुपयोग कर अवैध रूप से भूमि अधिग्रहण का आरोप लगाया गया है। न्यायाधीश ने गिरफ्तारी आदेशों के निष्पादन पर रिपोर्ट की समीक्षा के लिए 27 अप्रैल की तारीख तय की है। अदालत के सूत्रों का हवाला देते हुए बंगाली अखबार प्रोथोम अलो ने लिखा है कि एसीसी ने हाल ही में प्लाट आवंटन में भ्रष्टाचार के तीन अलग-अलग मामलों में 53 लोगों के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दाखिल किए हैं।

बेटी साइमा वाजेद और 17 अन्य के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

अखबार ने कहा कि क्योंकि हसीना समेत सभी 53 आरोपित फरार थे, इसलिए अदालत ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। 10 अप्रैल को इसी अदालत ने राजुक प्लाट आवंटन से जुड़े एक अलग भ्रष्टाचार मामले में हसीना, उनकी बेटी साइमा वाजेद और 17 अन्य के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। 

  • साइमा एक नवंबर 2023 से नई दिल्ली स्थित विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के दक्षिण पूर्व एशियाई क्षेत्रीय निदेशक के रूप में काम कर रही हैं।
  • पूर्व प्रधानमंत्री पर पूर्वाचल न्यू टाउन परियोजना के तहत भूखंड आवंटन में अनियमितताओं के आरोपों पर कुल छह मामलों में आरोप लगाए गए हैं।

इस बीच, बांग्लादेश के एक न्यायाधिकरण ने 2013 में ढाका के शापला छतर में कथित सामूहिक हत्याकांड पर शेख हसीना और पूर्व पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) बेनजीर अहमद सहित चार अन्य के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

जनवरी में, ढाका में एक विशेष न्यायाधिकरण ने जबरन गायब होने की घटनाओं पर पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और 11 अन्य लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान की बेटी शेख हसीना को 5 अगस्त को अपमानजनक तरीके से देश छोड़कर भारत में शरण लेनी पड़ी। फरवरी में भारत से अवामी लीग के समर्थकों को ऑनलाइन संबोधित करते हुए बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री ने यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार पर देश को कथित तौर पर "आतंकवाद" और "अराजकता" का केंद्र बनाने का आरोप लगाया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।