बांग्लादेश में 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, 4 गिरफ्तार; सड़कों पर उतरे लोग
बांग्लादेश में 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद स्थानीय इलाके में गुस्सा देखा जा सकता है। लोग सड़कों पर उतर आए है। पुलिस ने इस मामले में अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। सेव द चिल्ड्रन ने चिंताजनक आंकड़े उजागर करते हुए बताया कि अकेले इस वर्ष 2362 महिलाओं और लड़कियों को हिंसा का सामना करना पड़ा है।

आईएएनएस, ढाका। बांग्लादेश के मगुरा में एक आठ साल की बच्ची से हुए दुष्कर्म से नाराज लोग सड़कों पर उतर आए। देशभर में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान बच्ची के लिए न्याय की मांग की गई। इसके साथ ही महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हो रही हिंसा को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की गई। पुलिस ने मामले में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
सेव द चिल्ड्रन ने चिंताजनक आंकड़े उजागर करते हुए बताया कि अकेले इस वर्ष 2,362 महिलाओं और लड़कियों को हिंसा का सामना करना पड़ा है, जिनमें 1,036 बच्चे शामिल हैं। घटना बुधवार की है। पीड़िता के साथ उसकी बहन के घर पर दुष्कर्म हुआ था।
बच्ची का इलाज जारी
प्रमुख बांग्लादेशी समाचार पत्र द डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, गंभीर रूप से घायल बच्ची का ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बाल चिकित्सा गहन चिकित्सा इकाई में इलाज किया गया। बाद में उसे उचित देखभाल के लिए सीएमएच अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।
घटना के विरोध में ढाका विश्वविद्यालय के शिक्षकों और छात्रों ने रविवार को परिसर में विरोध रैली निकाली। शिक्षकों द्वारा आयोजित प्रदर्शन सुबह 11:00 बजे शुरू हुआ। राजशाही में विश्वविद्यालय के सैकड़ों छात्रों ने अपनी कक्षाओं और परीक्षाओं का बहिष्कार किया। ढाका-राजशाही राजमार्ग को लगभग आधे घंटे तक अवरुद्ध कर दिया गया। छात्रों ने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यौन हिंसा के अपराधियों के लिए त्वरित कार्रवाई और कठोर दंड की मांग की।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।