नाइजर में 200 बाइक सवारों ने सैन्य अड्डे पर बोला हमला, 34 सैनिकों की मौत
नाइजर में बड़ा हमला हुआ है। 200 बाइकों पर सवार होकर पहुंचे हथियारबंद लोगों ने माली की सीमा के पास नाइजर के सैन्य अड्डे पर हमला बोलकर 34 सैनिकों की हत्या कर दी।

नाइजर में बड़ा हमला (प्रतीकात्मक तस्वीर)
रॉयटर्स, नियामी। दो सौ बाइकों पर सवार होकर पहुंचे हथियारबंद लोगों ने माली की सीमा के पास नाइजर के सैन्य अड्डे पर हमला बोलकर 34 सैनिकों की हत्या कर दी। हमले में 14 अन्य घायल हो गए।
हमलावरों ने गुरुवार को स्थानीय समय सुबह नौ बजे बानीबांगौ में सैन्य अड्डे पर हमला करने के लिए आठ वाहनों और 200 से अधिक मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल किया। यह पता नहीं चल पाया है कि हमला किस समूह ने किया है।
नाइजर अलकायदा और इस्लामिक स्टेट से जुड़े इस्लामी आतंकवादियों से जूझ रहा है। सरकार ने कहा कि सैनिकों ने दर्जनों हमलावरों को मार गिराया है। अतिरिक्त हमलावरों को खोजने के लिए जमीन और हवा से तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं।
इस खबर को अपडेट किया जा रहा है...
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।