Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नीदरलैंड : एपल स्टोर में बंधक बने सभी लोग रिहा, पुलिस के कब्जे में बंदूकधारी

    By Monika MinalEdited By:
    Updated: Wed, 23 Feb 2022 04:54 AM (IST)

    एम्सटर्डम पुलिस विभाग की ओर ट्वीट कर बयान जारी किया। इसमें बताया गया कि दुकान के पास बंदूकधारी को देखा गया है। हालांकि अधिकारियों ने यह स्पष्ट नहीं किया कि दुकान में कितने लोग थे लेकिन पुलिस को हथियार के बल पर डकैती को लेकर सूचित किया गया था।

    Hero Image
    नीदरलैंड : एप्पल स्टोर से निकले अनेक लोग, हथियार के बल पर बनाए गए थे बंधक

    एम्सटर्डम, एएफपी। एम्सटर्डम के एपल स्टोर में बंदूक के बल पर बंधक बनाए गए सभी लोग अब रिहा हो गए हैं। मंगलवार शाम करीब 5.40 बजे बंधक बनाए जाने को लेकर पुलिस को जानकारी दी गई। इसके बाद मौके पर पुलिस बल पहुंच गई और कई घंटों के प्रयास के बाद आखिरकार सभी को सुरक्षित निकाल लिया। पुलिस ने इसके लिए कई स्पेशल यूनिट तैनात किए थे ताकि हालात नियंंत्रण में लिया जा सके।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने बताया कि बंधक बनाए गए सभी लोग सुरक्षित निकाले गए। एम्स्टर्डम स्थित एपल स्टोर से अनेकों लोगों के निकल जाने की खबर है। दरअसल शाम करीब 6 बजे से इन लोगों को स्टोर के भीतर बंधक बना कर रखा गया था। पुलिस के अनुसार, कथित तौर पर डाउनटाउन स्क्वायर पर स्थित एक एपल स्टोर में बंदूकधारी को देखते ही अफरातफरी मच गई। इसके तुरंत बाद सक्रिय पुलिस व अधिकारियों ने घटनास्थल को घेर लिया। एम्सटर्डम पुलिस विभाग की ओर ट्वीट कर बयान जारी किया। इसमें बताया गया कि दुकान के पास बंदूकधारी को देखा गया है। हालांकि अधिकारियों ने यह स्पष्ट नहीं किया कि दुकान में कितने लोग थे, लेकिन पुलिस को हथियार के बल पर डकैती को लेकर सूचित किया गया था। डच पब्लिक प्रसारक एनओएस के अनुसार, कथित डकैती के बाद में हथियार बंद बदमाश ने लोगों को बंधक बना लिया।