Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    World News: अमेरिका बोला- भारत के साथ मजबूत संबंध; कनाडा के वालमार्ट स्टोर में मृत मिली सिख युवती; पढ़ें अन्य खास खबरें

    By Agency Edited By: Jeet Kumar
    Updated: Thu, 24 Oct 2024 06:12 AM (IST)

    अमेरिका ने कहा है कि भारत ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के साथ उसके मजबूत और सकारात्मक संबंध हैं। वह इन देशों के साथ काम करना जारी रखेगा। वहीं कनाडा के हैलिफैक्स में वालमार्ट स्टोर के वाक इन ओवन में 19 वर्षीय सिख युवती मृत मिली। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। वह स्टोर में कार्यरत थी। वहीं पुलिस अब मामले की गहनता से जांच कर रही है।

    Hero Image
    अमेरिका ने कहा है कि भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के साथ सकारात्मक संबंध

     एएनआई, वाशिंगटन। अमेरिका ने कहा है कि भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के साथ उसके मजबूत और सकारात्मक संबंध हैं। वह इन देशों के साथ काम करना जारी रखेगा। पत्रकारों से बात करते हुए अमेरिकी विदेश विभाग के प्रधान उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा कि अमेरिका कई प्रमुख क्षेत्रों में इन देशों के साथ द्विपक्षीय रूप से काम करता है। अमेरिका चीन के साथ अपने संबंधों और प्रतिस्पर्धा का प्रबंधन जिम्मेदारी से करना चाहता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के बारे में पूछे जाने पर वेदांत पटेल ने कहा कि हमारा मानना है कि सभी देश संप्रभु हैं। उनकी अपनी पसंद है। वे अपनी पसंद के आधार पर समूह बनाते हैं। अमेरिका अपने साझा लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करने के लिए दुनियाभर के भागीदारों के साथ काम करने पर ध्यान देता है, ताकि सबसे व्यापक और गहन गठबंधन बनाया जा सके। इसी दृष्टिकोण को हम अपनी विदेश नीति और कूटनीति में लाते हैं। बताते चलें, भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका ब्रिक्स के भी सदस्य देश हैं।

    कनाडा के वालमार्ट स्टोर में मृत मिली सिख युवती

    कनाडा के हैलिफैक्स में वालमार्ट स्टोर के वाक इन ओवन में 19 वर्षीय सिख युवती मृत मिली। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। वह स्टोर में कार्यरत थी। पुलिस ने कहा कि उन्हें शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे इसकी सूचना मिली। उसका शव वाक इन ओवन में पड़ा था। वॉक इन ओवन को बैच ओवन भी कहा जाता है। यह एक पहिएदार रैक होता है, जिसमें बड़ी संख्या में चीजों को सुखाया, पकाया जाता है। यह अक्सर सुपरमार्केट जैसी जगहों पर पाए जाते हैं।

    पुलिस कर रही जांच

    मैरीटाइम सिख सोसाइटी के अनमोलप्रीत सिंह ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत दुखद है, क्योंकि वह बेहतर भविष्य के लिए आई थी और उसने अपनी जान गंवा दी। वह हाल ही में भारत से कनाडा आई थी। स्टोर शनिवार रात से बंद है और जांच जारी है। वालमार्ट कनाडा ने बयान में कहा कि कंपनी इस घटना से दुखी है और उनकी संवेदनाएं युवती के परिवार के साथ है।

    मलेशिया की इस्लामिक फर्म से जुड़े 22 लोगों पर संगठित अपराध का आरोप

    मलेशिया में सैकड़ों बच्चों से कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आने के बाद एक इस्लामी फर्म के सीईओ सहित 22 सदस्यों पर बुधवार को संगठित अपराध समूह का हिस्सा होने का आरोप लगाया गया है। दोषी पाए जाने पर प्रत्येक को 20 साल तक की सजा का सामना करना पड़ सकता है। पिछले महीने समूह से जुड़े वेलफेयर हाउस से 500 बच्चों को बचाया गया था।

    ग्लोबल इखवान सर्विसेज एंड बिजनेस होल्डिंग्स के सीईओ नसीरुद्दीन मोहम्मद अली और उनकी पत्नी अजुरा मोहम्मद यूसुफ सहित दर्जनों लोगों को पिछले महीने हिरासत में लिया गया था। बचाव पक्ष के वकील रोजली कमरुद्दीन ने कहा कि समूह की ओर से कोई याचिका दर्ज नहीं की गई, क्योंकि मामले को उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया जाना चाहिए। लेकिन उन्होंने कहा कि वे इसे अदालत में चुनौती देंगे।