New Pope: रॉबर्ट प्रीवोस्ट होंगे नए पोप, सेंट पीटर्स स्क्वायर पर श्रद्धालुओं ने लगाए जिंदाबाद के नारे
अमेरिकी कार्डिनल रॉबर्ट प्रीवोस्ट को नया रोमन कैथोलिक पोप चुने जाने की पुष्टि कर दी गई।उन्होंने अपना नाम पोप लियो 14 रखा है। एक वरिष्ठ कार्डिनल ने सेंट पीटर्स स्क्वायर पर यह घोषणा की। बुधवार से शुरू हुए कान्क्लेव में 133 कार्डिनल ने गुप्त मतदान में हिस्सा लिया और पहले दिन करीब साढ़े चार घंटे में एक ही वोट हो पाया जो काले धुएं के साथ बेनतीजा साबित हुआ।

रॉयटर, वेटिकन सिटी। सिस्टीन चैपल में गुरुवार दोपहर बाद जैसे ही चिमनी से सफेद धुआं निकला और सेंट पीटर्स की घंटियां बजीं, स्क्वायर पर जुटे हजारों श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दौड़ गई। इसके साथ ही अमेरिकी कार्डिनल रॉबर्ट प्रीवोस्ट को नया रोमन कैथोलिक पोप चुने जाने की पुष्टि कर दी गई।
सेंट पीटर्स स्क्वायर जमा हुए हजारों लोग
उन्होंने अपना नाम पोप लियो 14 रखा है। एक वरिष्ठ कार्डिनल ने सेंट पीटर्स स्क्वायर पर यह घोषणा की। बुधवार से शुरू हुए कान्क्लेव में 133 कार्डिनल ने गुप्त मतदान में हिस्सा लिया और पहले दिन करीब साढ़े चार घंटे में एक ही वोट हो पाया, जो काले धुएं के साथ बेनतीजा साबित हुआ।
सेंट पीटर्स स्क्वायर में जुटे श्रद्धालु पोप जिंदाबाद के नारे लगाने लगे
इसके बाद गुरुवार को दूसरे दिन लंच से पहले दो चरणों के मतदान में दोनों बार काला धुआं निकला और स्क्वायर में जुटे लोगों को मायूसी हाथ लगी। हालांकि लंच के बाद हुए मतदान में नए पोप के चयन की पुष्टि चिमनी से सफेद धुआं निकलने पर हुई। सेंट पीटर्स स्क्वायर में जुटे श्रद्धालु पोप जिंदाबाद के नारे लगाने लगे।
खबर लिखे जाने तक श्रद्धालुओं को सेंट पीटर्स बैसिलिका की बालकनी पर नए पोप के आकर हाथ हिलाने और पहली बार उन्हें संबोधित करने का इंतजार था। गौरतलब है कि बीते 21 अप्रैल को 12 वर्षों तक दुनिया के 140 करोड़ कैथोलिक का प्रतिनिधित्व करने वाले पोप फ्रांसिस की मौत हो गई थी। इसके बाद परंपरागत समारोहों के बाद बुधवार से नए पोप के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।