Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Russia Ukraine War : अमेरिका का दावा- रूस की आधी सेना हो चुकी है खत्म, कीव के पास मिसाइल हमले में तेजी

    By Ramesh MishraEdited By:
    Updated: Fri, 29 Jul 2022 09:07 PM (IST)

    Russia Ukraine War रूस यूक्रेन जंग के बीच अमेरिका का दावा है कि अब तक इस युद्ध में करीब 75 हजार रूसी सैनिकों की मौत हो चुकी है या घायल हो चुके हैं। इसे रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादीमिर पुतिन के लिए एक बड़ा झटका बताया जा रहा है।

    Hero Image
    Russia Ukraine War : अमेरिका का दावा- रूस की आधी सेना हो चुकी है खत्म। एजेंसी।

    नई दिल्‍ली, जेएनएन। Russia Ukraine War : रूस यूक्रेन जंग के बीच अमेरिका का दावा है कि अब तक इस युद्ध में करीब 75 हजार रूसी सैनिकों की मौत हो चुकी है या घायल हो चुके हैं। इसे रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादीमिर पुतिन के लिए एक बड़ा झटका बताया जा रहा है। यह माना जा रहा है कि रूस की तरफ से युद्ध के लिए प्रतिबद्ध करीब आधे सैनिक हताहत हो चुके हैं। गौरतलब है कि यूक्रेन जंग अपने छठे महीने में प्रवेश कर चुका है। यूक्रेन के पश्चिमी इलाके में दोनों सेनाओं के बीच भीषण जंग जारी है। हालांकि यूक्रेन की राजधानी कीव पूरी तरह से सुरक्षित है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीआईए डायरेक्टर का अनुमान कि इस जंग में 60 हजार रूसी सैनिक मारे जा चुके हैं या घायल हो चुके हैं। कुछ लोग इस आंकड़े को 80 हजार के करीब मानते हैं। नए आंकड़े एक रूसी अनुमान पर आधारित प्रतीत होते हैं। इसमें कहा गया था 56,500 से अधिक सैनिक, नेशनल गार्ड और प्राइवेट मिलिट्री कंपनी के लड़ाके मारे जा चुके हैं। रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन इस लड़ाई में अब तक एक दर्जन जनरल खो चुके हैं। कुछ दिनों पहले ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी के प्रमुख ने दावा किया था कि रूस के पुतिन यूक्रेन के साथ युद्ध में बुरी तरह फेल हो चुके हैं। 

    उधर, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा है कि युद्ध में 40 हजार रूसी सैनिक मारे जा चुके हैं। वहीं रूस की ओर से युद्ध में मारे गए सैनिकों के नाम या संख्या उजागर नहीं की गई है। पश्चिमी देशों का अनुमान है कि रूस ने करीब 1,50,000 सैनिकों को यूक्रेन की सीमा पर तैनात किया था। टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका ने कहा है कि दोनों पक्षों की ओर से हताहतों की सटीक संख्या का सिर्फ अनुमान लगाया गया है।

    रिचर्ड मूरे ने कहा कि युद्ध में बड़ी संख्या में सैनिक खोने के बाद रूस अपनी सेना में संख्या बल बढ़ाने के लिए बेताब है। इस वजह से सैनिकों की आयु सीमा को बढ़ाकर 50 वर्ष कर दिया गया है और वार चीफ को 640 पाउंड प्रति माह की सैलरी और फ्री मेडिकल और डेंटल केयर का आफर दिया जा रहा है। रूस आगामी सर्दियों को देखते हुए ये तैयारियां कर रहा है, जो इस बात का संकेत हैं कि जंग अगले साल भी जारी रह सकती है। 

    इस बीच रूसी सेना ने एक बार फिर कीव के पास मिसाइल हमले शुरू कर दिए हैं। पिछले कई दिनों के बाद रूस की ओर से इस तरह का आक्रामक रुख देखने को मिला है। उत्तरी चेर्निहाइव क्षेत्र को रूसी सेना ने निशाना बनाया है। एक तरफ जब रूस मिसाइल हमले कर रहा है, इसी बीच यूक्रेनी अधिकारियों ने देश के दक्षिणी कब्जे वाले खेरसान क्षेत्र को वापस लेने के लिए एक जवाबी कार्रवाई की घोषणा की। बता दें कि खेरसान क्षेत्र पर रूस की सेना ने कब्जा जमा लिया था।