Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Burkina Faso Attack: अल कायदा से जुड़े आतंकियों ने उत्तरी बुर्किना फासो में किया हमला, 40 लोगों की मौत; 42 से अधिक घायल

    By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
    Updated: Thu, 30 Nov 2023 01:38 AM (IST)

    उत्तरी बुर्किना फासो में इस्लामी जिहादी आतंकियों ने एक बड़ा हमला किया। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय के अधिकारी ने कहा कि आतंकी संगठन अल कायदा से जुड़े आतंकियों ने सैन्य ठिकानों घरों और विस्थापित लोगों के शिविरों को निशाना बनाया। इस हमले में कम से कम 40 नागरिकों की मौत हुई है। हमले में 42 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

    Hero Image
    उत्तरी बुर्किना फासो में आतंकियों ने सैन्य ठिकानों और घरों को बनाया निशाना। (फाइल फोटो)

    रॉयटर, डकार। अफ्रीकी देश उत्तरी बुर्किना फासो में इस्लामी जिहादी आतंकियों ने एक बड़ा हमला किया है। इस हमले में कम से कम 40 नागरिकों की मौत हुई है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, ये आतंकी हमला रविवार को जिबो शहर में हुआ है। जिबो में कई विस्थापित लोगों ने शरण ली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अल कायदा से जुड़े आतंकियों ने किया हमला

    संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय के क्षेत्रीय प्रवक्ता सेफ मागांगो ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय के अधिकारी ने कहा कि आतंकी संगठन अल कायदा से जुड़े आतंकियों ने सैन्य ठिकानों, घरों और विस्थापित लोगों के शिविरों को निशाना बनाया।

    यह भी पढ़ेंः Massacre in Burkina Faso: बुर्किना फासो के गांव में नरसंहार, अब तक 70 लोगों की मौत; अधिकारियों ने शुरू की जांच

    आतंकी हमले में 40 नागरिकों की मौत

    संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने बताया कि हमलावरों ने कम से कम 40 नागरिकों की हत्या कर दी। साथ ही हमले में 42 से अधिक लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि आतंकियों ने विस्थापित लोगों के तीन शिविरों और 20 दुकानों में आग लगा दी। इस हमले पर अभी तक बुर्किना फासो में सत्ता पर काबिज सैन्य जुंटा की कोई टिप्पणी नहीं आई है।

    इससे पहले बुर्किना फासो की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ने सोमवार को हमले की जानकारी दी थी, लेकिन नागरिक के हताहतों का जिक्र नहीं किया गया था।

    लगातार हमले झेल रहा है बुर्किना फासो

    बता दें कि बुर्किना फासो उन पश्चिमी अफ्रीकी देशों में शामिल हैं, जो ऐसी आतंकी गतिविधि को झेल रहा है। अल कायदा और इस्लामिक स्टेट से जुड़े समूहों ने पिछले कई वर्षों में बड़े पैमाने पर इस इलाके में कब्जा जमा लिया है।

    हमले में अब तक हजारों की मौत

    आतंकी गतिविधि में अब तक हजारों लोग मारे गए हैं और 60 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। इसे रोकने के लिए स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय सैन्य प्रयास किए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद हिंसा कई देशों तक फैल गई हैं।

    यह भी पढ़ेंः Burkina Faso Attack: बुर्किना फासो में आतंकी हमला, किसानों पर हमलावारों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 41 की हुई मौत

    उल्लेखनीय है कि पिछले तीन वर्षों में बुर्किना फासो और उसके पड़ोसी देश नाइजर, माली सहित कई देशों में सैन्य तख्तापलट हुआ है और इसका सिलसिला जारी ही है। इससे इस क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ गई है। इस महीने की शुरुआत में उत्तरी बुर्किना फासो के एक गांव पर हुए हमले में कम से कम 70 नागरिक मारे गए थे।