Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एथेंस में सिकंदर की मूर्ति की स्थापना में लग गए 27 साल, जाने क्या है देरी का कारण

    By TaniskEdited By:
    Updated: Fri, 19 Apr 2019 06:48 PM (IST)

    ग्रीस की राजधानी एथेंस में सिकंदर महान की साढ़े तीन मीटर ऊंची मूर्ति स्थापित करने में 27 साल लग गए। मेसेडोनिया के साथ चल रहे नाम के विवाद को को इस देरी का कारण बताया जा रहा है।

    एथेंस में सिकंदर की मूर्ति की स्थापना में लग गए 27 साल, जाने क्या है देरी का कारण

    एथेंस, एएफपी। ग्रीस की राजधानी एथेंस में सिकंदर महान की साढ़े तीन मीटर ऊंची मूर्ति स्थापित करने में 27 साल लग गए। मेसेडोनिया के साथ चल रहे नाम के विवाद और नौकरशाही की लेटलतीफी को इस देरी का कारण बताया जा रहा है। घोड़े पर सवार सिकंदर की इस मूर्ति को शुक्रवार को मध्य एथेंस में लगा दिया गया। कांसे की इस मूर्ति को ग्रीस की सरकार ने 1992 में खरीदा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हाल में नॉर्थ मेसेडोनिया के नाम से अस्तित्व में आए देश से उसके नाम को लेकर चल रहे विवाद को इसकी मुख्य वजह बताया जा रहा है। पूर्व में इसे यूगोस्लाव रिपब्लिक ऑफ मेसेडोनिया कहा जाता था। ग्रीस दशकों से मेसेडोनिया पर अपनी ऐतिहासिक धरोहरों को हड़पने का आरोप लगाता रहा है।

    मेसेडोनिया के नए नाम पर इस साल फरवरी में मुहर लगने के बाद ग्रीस ने अपनी ऐतिहासिक धरोहरों को फिर संजोना शुरू कर दिया है। चौथी शताब्दी ईसा पूर्व के महान योद्धा सिकंदर का जन्म मौजूदा उत्तरी ग्रीस के मेसेडोनिया क्षेत्र में हुआ था। सिकंदर ने भारत पर भी आक्रमण किया था।