Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अफगानिस्तान में भीषण सड़क हादसा, 17 बच्चों सहित 71 लोगों की मौत; नाइजीरिया में मस्जिद पर हमले में 27 लोगों की जान गई

    अफगानिस्तान के पश्चिमी हेरात प्रांत में मंगलवार रात एक सड़क दुर्घटना में 17 बच्चों सहित 71 लोगों की मौत हो गई। वहीं कुछ लोगों की इलाज अस्पताल में चल रहा है। प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता अहमदुल्लाह मुत्ताकी ने बताया कि निर्वासित प्रवासियों को काबुल ले जा रही एक बस में एक ट्रक और मोटरसाइकिल से टक्कर के बाद आग लग गई।

    By Agency Edited By: Jeet Kumar Updated: Wed, 20 Aug 2025 02:10 AM (IST)
    Hero Image
    अफगानिस्तान में भीषण सड़क हादसा, 17 बच्चों सहित 71 लोगों की मौत (सांकेतिक तस्वीर)

     रॉयटर, काबुल। अफगानिस्तान में एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। अफगानिस्तान के पश्चिमी हेरात प्रांत में मंगलवार रात एक सड़क दुर्घटना में 17 बच्चों सहित 71 लोगों की मौत हो गई। वहीं, कुछ लोगों की इलाज अस्पताल में चल रहा है। प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता अहमदुल्लाह मुत्ताकी ने बताया कि निर्वासित प्रवासियों को काबुल ले जा रही एक बस में एक ट्रक और मोटरसाइकिल से टक्कर के बाद आग लग गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नाइजीरिया में मस्जिद पर हमले में 27 लोगों की जान गई

    उत्तरी नाइजीरिया के कटसीना राज्य में मंगलवार सुबह की नमाज के दौरान हथियारबंद डाकुओं द्वारा एक मस्जिद पर किए गए हमले में 27 नमाजी मारे गए और कई घायल हो गए। यह जानकारी गांव के मुखिया और एक अस्पताल अधिकारी ने दी।

    स्थानीय चरवाहे और किसान अक्सर भिड़ जाते हैं

    स्थानीय सरकारी क्षेत्र मालुमफशी के सुदूर उंगुवान मंतौ में स्थानीय समयानुसार सुबह 4:00 बजे नमाज के लिए एकत्र मुसलमानों के बीच बंदूकधारियों ने मस्जिद के अंदर गोलीबारी शुरू कर दी। इस हमले की जिम्मेदारी तत्काल किसी ने नहीं ली है, लेकिन नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-मध्य क्षेत्रों में ऐसे हमले आम हैं, जहां स्थानीय चरवाहे और किसान अक्सर भूमि और पानी तक सीमित पहुंच को लेकर आपस में भिड़ जाते हैं।

    संघर्ष और भी घातक हो गया है

    पिछले महीने, उत्तर-मध्य नाइजीरिया में हुए एक हमले में 150 लोग मारे गए थे। हाल के वर्षों में यह लंबा संघर्ष और भी घातक हो गया है, अधिकारियों और विश्लेषकों ने चेतावनी दी है कि ज्यादा चरवाहे हथियार उठा रहे हैं।

    इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।