Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार के लिए ट्रंप समेत 338 दावेदार, पोप फ्रांसिस और गुटेरस के नाम भी शामिल

    Updated: Sat, 08 Mar 2025 06:01 AM (IST)

    नार्वेजियन नोबेल संस्थान ने घोषणा की है कि 2025 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए 338 उम्मीदवार नामांकित हैं जिनमें से 244 व्यक्ति और 94 संगठन हैं। पुरस्कार के लिए नामित प्रमुख हस्तियों में पोप फ्रांसिस संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस और नाटो के पूर्व महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग भी शामिल हैं। दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद से ट्रंप विदेश नीति संबंधी कई फैसले ले रहे हैं।

    Hero Image
    नोबेल शांति पुरस्कार के लिए ट्रंप समेत 338 दावेदार (फोटो- एक्स)

     जेएनएन, नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इस बार नोबेल शांति पुरस्कार के लिए फिर नामित किया गया है। उन्हें पिछले साल भी शांति पुरस्कार के लिए नामित किया गया था।

    ट्रंप को नामित किया जाना महत्वपूर्ण

    दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद से ट्रंप विदेश नीति संबंधी कई फैसले ले रहे हैं जिसका असर पूरी दुनिया पर निश्चित तौर पर पड़ा है, लेकिन तीन वर्षों से जारी रूस- यूक्रेन युद्ध को समाप्त कराने और इजरायल हमास संघर्ष समाप्त करने को लेकर जिस तरह से वह प्रयास कर रहे हैं उसे देखते हुए ट्रंप को नामित किया जाना महत्वपूर्ण है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नोबेल शांति पुरस्कार के लिए 338 उम्मीदवार नामांकित

    नार्वेजियन नोबेल संस्थान ने घोषणा की है कि 2025 केनोबेल शांति पुरस्कार के लिए 338 उम्मीदवार नामांकित हैं, जिनमें से 244 व्यक्ति और 94 संगठन हैं। पुरस्कार के लिए नामित प्रमुख हस्तियों में पोप फ्रांसिस, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस और नाटो के पूर्व महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग भी शामिल हैं।

    2025 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 31 जनवरी थी। पिछले साल 286 उम्मीदवार नामांकित थे। 2016 में सबसे अधिक 376 उम्मीदवार नामांकित हुए थे। नोबेल समिति नामांकित व्यक्तियों के नामों की पुष्टि नहीं करती है।

    नामों को लेकर जानकारियां आती रहती हैं

    नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित व्यक्तियों की सूची पुरस्कार दिए जाने के 50 साल बाद जारी की जाती है, लेकिन मीडिया में सूत्रों से इन नामों को लेकर जानकारियां आती रहती हैं। कई बार उम्मीदवारों को नामित करने वाले व्यक्ति जिनमें सांसद, पूर्व पुरस्कार विजेता और चुनिंदा शिक्षाविद शामिल हैं इस बारे में जानकारी देते हैं। अमेरिकी कांग्रेस के सदस्य डेरेल इस्सा ने एक्स पर कहा कि उन्होंने ट्रंप को नामित किया है। यह नामांकन पश्चिम एशिया में ट्रंप के कूटनीतिक प्रयासों पर आधार पर किया गया है।

    नोबेल पुरस्कार विजेताओं की घोषणा अक्टूबर में होती है

    नार्वे के सांसदों ने बताया कि उन्होंने स्टोलटेनबर्ग, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस और पोप फ्रांसिस को इस पुरस्कार के लिए नामित किया है। पोप फ्रांसिस शांति के मुखर समर्थक रहे हैं, खासकर यूक्रेन और गाजा जैसे युद्धग्रस्त क्षेत्रों में। नार्वे की नोबेल समिति नोबेल शांति पुरस्कार विजेताओं का चयन करती है। समिति में स्टार्टिंग (नार्वे की संसद) द्वारा नियुक्त पांच सदस्य होते हैं। नोबेल पुरस्कार विजेताओं की घोषणा अक्टूबर में होती है।

    नोबेल शांति पुरस्कार के लिए महरंग बलूच भी नामितपाकिस्तान में मानवाधिकार के लिए आवाज उठाने वालीं और बलूच यकजेहती समिति की आर्गनाइजर महरंग बलूच को भी 2025 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया गया है।

    महरंग बलूच ने ही ये बात

    महरंग बलूच ने कहा, मैं नामांकन से सम्मानित महसूस कर रही हूं, लेकिन यह मेरे लिए नहीं बल्कि उन हजारों बलूचों के लिए है, जिन्हें जबरन गायब कर दिया गया और परिवार न्याय की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान में मानवाधिकारों की लड़ाई को वैश्विक नागरिक समाज और सभ्य देशों द्वारा अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए। उनके नामांकन की खबर सबसे पहले नार्वे स्थित बलूच पत्रकार किया बलूच ने दी थी।