Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नाइजीरिया में 6 महीनों बाद रिहा 30 छात्र और एक शिक्षक, जून 2021 में हुआ था अपहरण

    उत्तर पश्चिमी नाइजीरिया के केब्बी राज्य में बंदूकधारियों द्वारा एक स्कूल पर हमले के दौरान बंधक बनाए 30 छात्रों और एक शिक्षक को आजादी मिल गई है। जून 2021 में स्कूल पर हमला करके इनका अपहरण कर लिया गया था।

    By Geetika SharmaEdited By: Updated: Mon, 10 Jan 2022 10:24 AM (IST)
    Hero Image
    नाइजीरिया में 6 महीनों बाद रिहा 30 छात्र और एक शिक्षक

    लागोस, आइएएनएस। उत्तर पश्चिमी नाइजीरिया के केब्बी राज्य में बंदूकधारियों द्वारा एक स्कूल पर हमले के दौरान बंधक बनाए 30 छात्रों और एक शिक्षक को आजादी मिल गई है। राज्य के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जून 2021 में स्कूल पर हमला करके इनका अपहरण कर लिया गया था। केब्बी राज्य के गवर्नर के प्रवक्ता याहया सरकी ने एक बयान में कहा कि राज्य के बिरनिन याउरी क्षेत्र के फेडरल गवर्नमेंट कालेज के 30 छात्र और शिक्षक शनिवार को रिहाई के बाद राज्य की राजधानी बिरिनिन केब्बी में पहुंचे। सरकी ने कहा कि रिहाई के बाद अपने परिवार से मिलने के दौरान छात्रों और शिक्षक को मेडिकल जांच करवानी होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आपको बता दें कि 17 जून 2021 को अज्ञात बंदूकधारियों के एक समूह ने स्कूल पर हमला किया था। इसमें कम से कम एक पुलिसकर्मी की हत्या हो गई थी और कई छात्रों व शिक्षकों को बंधी बना लिया गया था। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार शानिवार से पहले बंधकों द्वारा कई छोत्रों के समूह को मुक्त किया गया था। वहीं, हाल ही में दूसरी ओर अफ्रीकी देश के सबसे अधिक आबादी वाले उत्तरी भाग में बंदूकधारियों द्वारा कई हमले किए गए। इसके साथ ही स्कूल पर हमले करके कई छात्रों का अपहरण भी किया गया।

    गौरतलब हो कि नाइजीरिया के कई इलाकों में आए दिन बंदूकधारियों द्वारा हमले किए जा रहे हैं। पिछले हफ्ते सेना ने इन बंदूकधारियों के कई ठिकानों पर हवाई हमले किए थे। इसमें 2 नेताओं सहित 100 से अधिक बंदूकधारियों की मौत हो गई थी। इसके बाद राज्य जाम्फ्रा में रविवार को बंदूकधारियों ने कम से कम 200 लोगों की हत्या कर दी। इसके साथ ही मध्य नाइजीरिया की एक बांध परियोजना में कुछ बंदूकधारियों ने हमला कर दिया था। वहां काम में लगे तीन चीनी कर्मचारियों का अपहरण कर लिया और दो नाइजीरियाई कर्मचारियों की हत्या भी कर दी। इसके बाद चीन ने अपने कर्मचारियों के अपहरण को लेकर चिंता व्यक्त की थी।