यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Nobel Prize 2023: नॉर्वेजियन लेखक जॉन फॉसे को मिला साहित्य में नोबेल पुरस्कार
साहित्य में 2023 का नोबेल पुरस्कार नॉर्वेजियन लेखक जॉन फॉसे को दिया गया। जॉन फॉसे को उनके अभिनव नाटकों और ...और पढ़ें

HighLights
- विजेताओं को मिलेगी एक मिलियन डॉलर की नकद राशि
- 1901 में पहली बार दिया गया था नोबेल पुरस्कार
एएनआई/रायटर, स्टॉकहोम। साहित्य में 2023 का नोबेल पुरस्कार नॉर्वेजियन लेखक जॉन फॉसे को दिया गया। जॉन फॉसे को उनके अभिनव नाटकों और गद्य के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जो अनकही को आवाज देते हैं। बता दें कि नोबल पुरस्कार दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है।
The 2023 Nobel Prize in Literature is awarded to the Norwegian author Jon Fosse “for his innovative plays and prose which give voice to the unsayable".
— ANI (@ANI) October 5, 2023
(Pic: The Nobel Prize) pic.twitter.com/RI2jThwOYV
स्वीडिश अकादमी द्वारा नोबेल पुरस्कार दिया जाता है। इसके साथ ही विजेताओं को नकद 11 मिलियन स्वीडिश क्राउन यानी लगभग एक मिलियन डॉलर दिया जाता है। स्वीडिश अकादमी के स्थायी सचिव मैट्स माल्म ने गुरुवार को स्टॉकहोम में नोबेल पुरस्कार का एलान किया।
.jpg)
नोबेल पुरस्कार
साल 1901 में पहली बार नोबेल पुरस्कार दिया गया था। यह पुरस्कार साहित्य, विज्ञान और शांति में महत्वपूर्ण उपलब्धियों के लिए 1901 से प्रदान किए जाते रहे हैं। इस पुरस्कार को स्वीडिश अविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत के तौर पर देखा जाता है। बाद में पुरस्कार में स्वीडिश केंद्रीय बैंक द्वारा अर्थशास्त्र के क्षेत्र को भी शामिल किया गया।
शांति पुरस्कार के साथ-साथ साहित्य पुरस्कार ने लोगों का ध्यान खींचने का काम किया है और इसकी बदौलत लेखकों को वैश्विक सुर्खियां मिलती हैं। पिछले कुछ सालों में साहित्य पुरस्कार के लिए परंपराओं से हटकर नाटककार, इतिहासकार, दार्शनिक और कवियों का भी चयन किया गया है। पिछले साल फ्रांसीसी लेखिका एनी एर्नाक्स ने यह पुरस्कार जीता था।
