Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Germany: जर्मनी के हैम्बर्ग में रेलवे स्टेशन पर चाकू से हमला, मची अफरातफरी; 12 लोग घायल

    By Agency Edited By: Jeet Kumar
    Updated: Sat, 24 May 2025 12:01 AM (IST)

    जर्मनी में शुक्रवार शाम को हैंम्बर्ग स्टेशन पर एक सिरफिरे ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में 12 लोग घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने पुष्टि की कि उन्होंने संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय अखबार बिल्ड के मुताबिक तीन पीड़ितों की हालत गंभीर है तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं और छह लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

    Hero Image
    जर्मनी के हैम्बर्ग में रेलवे स्टेशन पर चाकू से हमला, 12 लोग घायल (फोटो- एक्स)

    रॉयटर, बर्लिन। जर्मनी में शुक्रवार शाम को हैंम्बर्ग स्टेशन पर एक सिरफिरे ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में 12 लोग घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने पुष्टि की कि उन्होंने संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्थानीय अखबार बिल्ड के मुताबिक, तीन पीड़ितों की हालत गंभीर है, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं और छह लोगों को मामूली चोटें आई हैं। हमले का मकसद अभी तक स्पष्ट नहीं है।

    हैम्बर्ग पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि एक व्यक्ति ने स्टेशन पर चाकू से कई लोगों को घायल करने की सूचना दी है और संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है।