Kenya Bus Crash: केन्या में अंतिम संस्कार से लौट रहे 10 लोगों की बस दुर्घटना में मौत, चालक घायल
केन्या में बस दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई। सभी अंतिम संस्कार में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। दुर्घटना एक पहाड़ी इलाके में हुई जिसे ब्लैकस्पॉट माना जाता है। हादसे में चालक घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नैरोबी, एपी। दक्षिणी केन्या में एक बस के पलटने से 10 लोगों की मौत हो गई। लोग शनिवार शाम तैता तवेता काउंटी (Taita Taveta County) के म्वाटेट क्षेत्र में अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद तटीय शहर मोम्बासा वापस लौट रहे थे। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
चालक को अस्पताल में कराया गया भर्ती
म्वाटेट पुलिस प्रमुख मॉरिस ओकुल (Mwatate Police Chief Morris Okul) ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि हादसे में बस का चालक बच गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना एक पहाड़ी इलाके में हुई, जिसे दुर्घटना ब्लैकस्पॉट माना जाता है। बताया जाता है कि लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए 150 किलोमीटर (90 मील से अधिक) से अधिक की यात्रा की थी और देर शाम लौट रहे थे।
बस में 34 लोग थे सवार
ओकुल ने कहा, "जीवित बचे लोगों ने हमें बताया कि बच्चों को छोड़कर वे 34 लोग थे।" केन्या में बच्चे अक्सर माता-पिता की गोद में बैठकर यात्रा करते हैं, यहां तक कि 15 साल की उम्र तक भी।
चालक की लापरवाही से हुआ हादसा
ओकुल ने कहा कि बस के ब्रेक विफल हो गए, लेकिन पुलिस महानिरीक्षक, जफेट कूमे ने कहा कि हो सकता है कि चालक ने नियंत्रण खो दिया हो। उन्होंने कहा, “ईंधन बचाने के लिए लंबी दूरी के चालकों की फ्रीव्हीलिंग करने की आदत है। यह लापरवाही है, क्योंकि आपात स्थिति में किसी का कोई नियंत्रण नहीं होता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।