Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमेरिका ने गलती से अपने ही विमान को मार गिराया, आखिर कैसे हुआ इतनी बड़ी गलती?

    By Agency Edited By: Piyush Kumar
    Updated: Mon, 23 Dec 2024 06:00 AM (IST)

    अमेरिकी सेना ने अपने ही लड़ाकू जेट विमान एफ/ए-18 को मार गिराया। सैन्य अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कहा गाइडेड मिसाइल क्रूजर यूएसएस गेटीसबर्ग यूएसएस हैरी एस ट्रूमैन कैरियर स्ट्राइक ग्रुप का ही हिस्सा है। यह फायर गलती से हो गया। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गेटीसबर्ग कैसे गलती से एफ/ए-18 को दुश्मन का विमान या मिसाइल समझ सकता है

    Hero Image
    अमेरिकी सेना ने अपने ही लड़ाकू जेट विमान एफ/ए-18 को मार गिराया।(फोटो सोर्स: एपी)

    एपी, दुबई। लाल सागर में हाउती के संदेह में अमेरिकी सेना ने अपने ही लड़ाकू जेट विमान एफ/ए-18 को मार गिराया। घटना में दोनों पायलट बच गए, हालांकि एक को हल्की चोटें आई हैं। विमान ने यूएसएस हैरी एस ट्रूमैन विमानवाहक पोत से उड़ान भरी थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गाइडेड-मिसाइल क्रूजर यूएसएस गेटीसबर्ग ने गलती से जेट पर फायर कर दिया। यह पहली बार है जब हाउती विरोधी अभियानों के दौरान चालक दल वाले अमेरिकी विमान को मार गिराया गया। इसमें कहा गया कि यह फ्रेंडली फायर (अपने ही विमान पर गोलीबारी) का साफ मामला था, जिसकी जांच की जा रही है।

    अमेरिकी सेना ने रविवार को कहा कि उस समय हाउती विद्रोहियों को निशाना बनाते हुए हमले किए गए थे, हालांकि सेना की सेंट्रल कमान ने यह नहीं बताया कि उनका मिशन क्या था।

    जांच में जुटे सैन्य अधिकारी

    सेंट्रल कमान ने कहा गाइडेड मिसाइल क्रूजर यूएसएस गेटीसबर्ग, यूएसएस हैरी एस ट्रूमैन कैरियर स्ट्राइक ग्रुप का ही हिस्सा है। यह फायर गलती से हो गया। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गेटीसबर्ग कैसे गलती से एफ/ए-18 को दुश्मन का विमान या मिसाइल समझ सकता है, खासकर तब जब समूह के जहाज रडार और रेडियो संचार दोनों से जुड़े रहते हैं।

    हालांकि, सेंट्रल कमान ने कहा कि युद्धपोतों और विमानों ने पहले विद्रोहियों द्वारा लांच किए गए कई हाउती ड्रोन और एक एंटी-शिप क्रूज मिसाइल को मार गिराया था। अक्टूबर 2023 में गाजा में इजरायल-हमास युद्ध शुरू होने के बाद से हाउती ने लगभग 100 व्यापारिक जहाजों को मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाया है।

    यह भी पढ़ें: Brazil Plane Crash: घर की चिमनी से भिड़ा विमान, फिर दुकान पर जा गिरा; अब तक 10 यात्रियों की मौत