विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्रंप ने नेतन्याहू के भ्रष्टाचार मामले की आलोचना की, अमेरिकी सहायता पर उठाए सवाल

By Agency Edited By: Prince Gourh
Published: Mon, 30 Jun 2025 01:50 AM (IST)Updated: Mon, 30 Jun 2025 02:17 AM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों की पैरवी कर रहे सरकारी ...और पढ़ें

ट्रंप ने नेतन्याहू के भ्रष्टाचार मामले की आलोचना की (फाइल फोटो)
ट्रंप ने नेतन्याहू के भ्रष्टाचार मामले की आलोचना की (फाइल फोटो)

HighLights

  1. ट्रंप ने कहा- अमेरिका ऐसे मामलों के लिए नहीं देता अरबों डालर
  2. इजरायली पीएम नेतन्याहू पर 2019 से चल रहे हैं कई मामले

रॉयटर, वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ न्यायालय में भ्रष्टाचार के मामलों की पैरवी कर रहे सरकारी अधिवक्ताओं की निंदा की है।

ट्रंप ने कहा है कि इजरायल के कल्याण के लिए अमेरिका उसे अरबों डालर की मदद देता है, वह मदद ऐसे आधारहीन कार्यों के लिए नहीं होती है। इस बीच रविवार को न्यायालय ने नेतन्याहू के मामलों की सुनवाई को हफ्ते भर के लिए टाल दिया है।

क्या है मामला

नेतन्याहू पर 2019 से रिश्वत लेने, धोखाधड़ी करने और विश्वासघात करने के मामले चल रहे हैं। सरकारी एजेंसियों की जांच के बाद 2020 से इन मामलों पर अब न्यायालय में सुनवाई हो रही है।

गाजा युद्ध और ईरान से हाल ही खत्म हुए 12 दिनों के युद्ध के कारण बनी स्थितियों में नेतन्याहू के वकीलों ने शुक्रवार को न्यायालय से प्रधानमंत्री की पेशी को दो हफ्तों के लिए टालने की अपील की थी।

न्यायालय ने क्या आदेश दिया था

पहले न्यायालय ने उनकी अपील खारिज कर दी थी लेकिन रविवार को न्यायालय ने सुनवाई को हफ्ते भर के लिए स्थगित कर दिया। नेतन्याहू को सोमवार को न्यायालय में पेश होकर अभियोजकों के सवालों के जवाब देने थे।

जिला न्यायालय ने नेतन्याहू, खुफिया संगठन मोसाद के प्रमुख और सैन्य खुफिया एजेंसी के प्रमुख द्वारा बताए गए कारणों को ध्यान में रखकर सुनवाई को रोका है।

ट्रंप ने क्या कहा था?

इससे पहले इंटरनेट मीडिया पर ट्रंप ने कहा था कि इस तरह की सुनवाई नेतन्याहू की हमास और ईरान पर कार्रवाई की गुणवत्ता को प्रभावित करेगी। नेतन्याहू ने ट्रंप को इस तरह से समर्थन के लिए आभार जताया है।