Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shooting In Egypt: मिस्र के सिनाई में गोलीबारी की घटना, हमले में वरिष्ठ अधिकारी सहित चार की मौत

    By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
    Updated: Mon, 31 Jul 2023 05:20 AM (IST)

    मिस्र के सिनाई में रविवार को एक पुलिस भवन पर गोलीबारी की घटना हुई। गोलीबारी की घटना में एक वरिष्ठ अधिकारी सहित कम से कम चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी सिनाई प्रांत की राजधानी अल-अरिश में राष्ट्रीय सुरक्षा मुख्यालय पर हुई गोलीबारी में कम से कम 21 अन्य सैनिक घायल हो गए।

    Hero Image
    Shooting In Egypt: मिस्र के सिनाई में गोलीबारी की घटना।

    काहिरा, एपी। मिस्र के सिनाई में रविवार को एक पुलिस भवन पर गोलीबारी की घटना हुई। गोलीबारी की घटना में एक वरिष्ठ अधिकारी सहित कम से कम चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

    हमले में 21 सैनिक घायल

    अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी सिनाई प्रांत की राजधानी अल-अरिश में राष्ट्रीय सुरक्षा मुख्यालय पर हुई गोलीबारी में कम से कम 21 अन्य सैनिक घायल हो गए।

    जानकारी के अनुसार, कुछ पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल हुए हैं और कुछ जवानों को आंसू गैस की वजह से सांस लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक, घायलों में आठ अधिकारी भी शामिल हैं।

    हमले के पीछे क्या है कारण?

    बता दें कि गोलीबारी की घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। साथ ही मंत्रालय की ओर से भी कोई बयान सामने नहीं आया है।

    बता दें कि उत्तरी सिनाई इस्लामी आतंकवादियों के नेतृत्व वाले विद्रोह के खिलाफ वर्षों से चली आ रही लड़ाई का स्थल है। यहां पर पहले भी हमले हुए हैं। आतंकियों ने मुख्य रूप से सुरक्षा बलों और ईसाइयों को निशाना बनाकर हमले किए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें