Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mount Arafat: सऊदी अरब में माउंट अराफात पर जुटे दुनिया भर से लाखों मुस्लिम, मक्का में करेंगे हज

    Updated: Sat, 15 Jun 2024 10:04 PM (IST)

    सऊदी अरब में भारत के राजदूत सुहेल अजाज खान ने शनिवार को कहा कि भारत से 175000 से अधिक तीर्थयात्री सऊदी अरब में मक्का के बाहर पवित्र माउंट अराफात पर एकत्र हुए हैं। वे प्रार्थनाओं में व्यस्त हैं। भारतीय हज मिशन ने सऊदी हज मंत्रालय और अन्य सेवा प्रदाताओं के साथ मिलकर तीर्थयात्रियों को मीना से अराफात तक ले जाने की सभी व्यवस्थाएं की हैं।

    Hero Image
    भारत से 175,000 से अधिक तीर्थयात्री सऊदी अरब में मक्का के बाहर पवित्र माउंट अराफात पर एकत्र हुए हैं।

    आईएएनएस, जेद्दा। सऊदी अरब में भारत के राजदूत सुहेल अजाज खान ने शनिवार को कहा कि भारत से 175,000 से अधिक तीर्थयात्री सऊदी अरब में मक्का के बाहर पवित्र माउंट अराफात पर एकत्र हुए हैं। वे प्रार्थनाओं में व्यस्त हैं। भारतीय हज मिशन ने सऊदी हज मंत्रालय और अन्य सेवा प्रदाताओं के साथ मिलकर तीर्थयात्रियों को मीना से अराफात तक ले जाने की सभी व्यवस्थाएं की हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसमें अराफात में उनके रहने और उनकी वापसी भी शामिल है। मक्का में भारतीय अधिकारियों ने कहा कि वे तीर्थयात्रियों को सहायता प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। भारतीय हज मिशन ने शनिवार शाम को एक्स पोस्ट में कहा कि बीमार हज यात्रियों के अराफात पहुंचने के लिए सारी व्यवस्थाएं की गई हैं।

    हज मिशन द्वारा 54 बीमार तीर्थयात्रियों को मीना से अराफात तक ले जाने के लिए 24 एंबुलेंस और दो बसें सेवा में लगाई गई हैं। उम्मीद है कि इस साल सऊदी अरब सहित दुनिया भर से लगभग 25 लाख तीर्थयात्री हज करेंगे।