Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Flood in Afghanistan: अफगानिस्तान में बाढ़ के कारण नौ लोगों की मौत, 74 अन्य घायल; 1800 घर हुए नष्ट

    By AgencyEdited By: Babli Kumari
    Updated: Tue, 28 Mar 2023 07:57 AM (IST)

    Flood in Afghanistan अफगानिस्तान के 23 प्रांतों में बाढ़ के कारण कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई और 74 अन्य घायल हो गए हैं। टोलो न्यूज ने अधिकारियों का हवाला देते हुए यह जानकारी दी।

    Hero Image
    अफगानिस्तान में बाढ़ के कारण नौ लोगों की मौत (प्रतिकात्मक फोटो)

    काबुल, एजेंसी। अफगानिस्तान के 23 प्रांतों में बाढ़ के कारण कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई और 74 अन्य घायल हो गए हैं। टोलो न्यूज ने अधिकारियों का हवाला देते हुए यह जानकारी दी।

    टोलो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, प्राकृतिक आपदा प्रबंधन के लिए तालिबान के अधिकारी ने कहा कि 23 प्रांतों में बाढ़ से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 74 अन्य घायल हो गए। तालिबान के अधिकारी ने कहा कि बाढ़ के कारण लगभग 1,800 घर नष्ट हो गए हैं और 20,000 एकड़ से अधिक कृषि भूमि क्षतिग्रस्त हो गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    23 प्रांतों में मारे गए 9 लोग 

    मोहम्मद अबास अखुंद ने कहा, '23 प्रांतों में 9 लोग मारे गए हैं, 74 लोग घायल हुए हैं और 1,778 घर नष्ट हो गए हैं।' पिछले हफ्ते बल्ख प्रांत के जरी जिले में बाढ़ की सूचना मिली थी। जरी निवासी मोहम्मद ने कहा कि बाढ़ ने उनके घर को तबाह कर दिया।

    सहायता संगठनों से मदद करने का किया आग्रह

    स्थानीय निवासी रज़ मोहम्मद ने कहा, 'हमारे लिए कुछ भी नहीं बचा है, हम अपने घर के सामान को बचाने में सक्षम नहीं थे और हमने पानी में रस्सियों का इस्तेमाल कर लोगों को बचाया। कुछ बाढ़ प्रभावित लोगों ने तालिबान और सहायता संगठनों से उनकी मदद करने का आग्रह किया।' जरी के निवासी फाजिल रहमान ने तालिबान और संगठनों से लोगों की मदद करने का अनुरोध किया।

    पहले भी कई जिले आए थे बाढ़ की चपेट में 

    इससे पहले अफगानिस्तान के बल्ख, जाबुल, फरयाब, उरुजगान, निमरोज, नांगरहार, कुनार, नूरिस्तान और लगमन सहित नौ प्रांत भारी बारिश, हिमपात और बाढ़ की चपेट में आ गए थे। खामा प्रेस ने बताया कि भारी बारिश के बाद 756 से अधिक घर नष्ट हो गए। अधिकारियों ने कहा कि प्रभावित लोगों को खाद्य सामग्री जैसे टेंट और कंबल जैसी राहत सामग्री प्रदान की गई।