विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धमाकों की आवाज से दहला यरुशलम और तेल अवीव, ट्रंप के सीजफायर एलान के बाद ईरान का इजरायल पर फिर अटैक; 7 की मौत

Published: Tue, 24 Jun 2025 08:35 AM (IST)Updated: Tue, 24 Jun 2025 10:38 AM (IST)

Israel Iran War: ईरान ने इजरायल पर मिसाइलें दागीं, जिससे यरुशलम और तेल अवीव में धमाके सुने गए। इजरायल ने ...और पढ़ें

रूशलम और तेल अवीव में भी धमाकों की आवाज सुनी गई है। (फाइल फोटो)

रूशलम और तेल अवीव में भी धमाकों की आवाज सुनी गई है। (फाइल फोटो)

रॉयटर्स, यरुसलम। इजरायल की फौज ने मंगलवार को अपने नागरिकों को आगाह किया कि ईरान की तरफ से मिसाइलें (Israel Iran War) दागी गई हैं। इसके साथ यरुशलम और तेल अवीव में भी धमाकों की आवाज सुनी गई है। इसके अलावा ईरानी मिसाइल से बीरशेबा इमारत पर हमला हुआ है। इस हमले में कम से कम 7 लोगों की मौत हुई है और कई इजरायली घायल हुए हैं।

ये हमला उस वक्त हुआ जब इजरायल और ईरान के बीच जंग को रोकने की बातचीत (Israel Iran Ceasefire) का माहौल बन रहा था। लेकिन इस ताजा हमले ने दोनों मुल्कों के बीच तनाव को और बढ़ा दिया है।

इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने बताया कि ईरान से मिसाइलें दागे जाने की वजह से देश भर में सायरन बजने लगे। ये हमला ईरानी समयानुसार सुबह 4 बजे के बाद हुआ। इससे पहले ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने कहा था कि अगर इजरायल अपना हवाई हमले बंद कर दे, तो ईरान भी जंग को रोक देगा।

 

ईरान के मिसाइल हमले से ठंडे बस्ते में चली जाएगी सीजफायर डील?

इजरायल की फौज ने अपने नागरिकों को हिदायत दी थी कि वो सुरक्षित ठिकानों पर चले जाएं। ताजा हमले की वजह से सीजफायर को लेकर चल रही बातचीत पर सवालिया निशान लगा दिया है। ईरान और इजरायल के बीच पहले से ही तनाव चरम पर है।

ईरानी विदेश मंत्री के बयान के बाद उम्मीद थी कि शायद जंग टल जाए। मगर इस मिसाइल हमले ने हालात को और पेचीदा कर दिया है। इजरायल की सेना ने कहा कि वो हर तरह के हमले का जवाब देने के लिए तैयार है।