विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Israel ने ईरान के रक्षा मुख्यालय पर दागी मिसाइलें, परमाणु प्रोजेक्ट को फिर बनाया निशाना; जानें अब तक का अपडेट?

Published: Sun, 15 Jun 2025 09:13 AM (IST)

Iran-Israel Conflict Update इजरायल और ईरान के बीच तनाव जारी है। इजरायल ने ईरानी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय और परमाणु ...और पढ़ें

इजरायल और ईरान के तनाव पर ताजा अपडेट। फाइल फोटो
इजरायल और ईरान के तनाव पर ताजा अपडेट। फाइल फोटो

HighLights

  1. ईरान-इजरायल तीसरे दिन भी एक-दूसरे पर बरसा रहे हैं मिसाइलें।
  2. खतरा टलने तक जारी रहेगा ऑपरेशन राइजिंग लॉयन: इजरायल
  3. सब खत्म होने से पहले परामणु डील कर ले ईरान: डोनाल्ड ट्रंप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजरायल और ईरान के बीच लगातार तीसरे दिन में तनाव का दौर जारी है। इजरायली सेना का कहना है कि उन्होंने ईरानी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय और SPND परमाणु प्रोजेक्ट पर एक के बाद एक कई स्ट्राइक की हैं।

इजरायली रक्षा बल (IDF) का दावा है कि उन्होंने ईरान के परमाणु बम से जुड़ी जानकारियां छिपाने वाली जगह को भी निशाना बनाया है।

ईरान ने किया पलटवार

  • ईरान ने भी इजरायल पर पलटवार करते हुए राजधानी तेल अवीव और जेरूसलम पर हमला बोल दिया। अब आलम यह है कि दोनों शहरों में सन्नाटा पसरा हुआ है। दूर-दूर तक सिर्फ एअर सायरन की आवाजें सुनाई दे रही हैं।
  • ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स अनुसार, ईरानी सशस्त्र बलों ने इजरायल के एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर और लड़ाकू विमानों के लिए ईंधन बनाने वाली सुविधाओं को निशाना बनाया है।

इजरायल ने तेहरान में मचाई तबाही

ईरान का कहना है कि इजरायली सेना ने तेहरान के शाहरान तेल डिपो पर हमला किया। साथ ही तेहरान के पास तेल रिफाइनरी को भी निशाना बनाया। इस हमले के कारण यहां आग लग गई, जिसके कारण दक्षिण पारस में भी आंशिक रूप से तेल के उत्पादन पर रोक लगा दी गई है।

इजरायल के हमले में 78 की मौत

  • बता दें कि इजरायली सेना ने ईरान के खिलाफ शुक्रवार को ऑपरेशन राइजिंग लॉयन लॉन्च किया है। इस ऑपरेशन के तहत इजरायल ईरान के परमाणु ठिकानों और मिसाइल साइट्स को तबाह कर दिया है।
  • इजरायल ने दावा किया है कि ऑपरेशन लॉयन के तहत ईरान पर की गई स्ट्राइक में टॉप जनरल, वरिष्ठ वैज्ञानिकों और ईरान के परमाणु प्रोग्राम में शामिल विशेषज्ञों की मौत हो गई है। संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत के अनुसार, इजरायल के इस हमले में 78 लोगों की मौत हो गई और 320 से ज्यादा लोग घायल हैं।

इजरायली पीएम ने क्या कहा?

ऑपरेशन राइजिंग लॉयन के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, "ईरान धीरे-धीरे इजरायल के अस्तित्व के लिए खतरा बन रहा है। इसलिए इजरायल ने ऑपरेशन राइजिंग लॉयन लॉन्च किया है। जब तक यह खतरा पूरी तरह से नहीं टल जाता, यह ऑपरेशन चलता रहेगा।"

बेंजामिन नेतन्याहू के अनुसार,

हम आयतुल्लाह शासन की सभी साइट्स पर हमला करेंगे। अभी तक जो हुआ वो कुछ भी नहीं था। आने वाले दिनों में ईरान वो सब देखेगा, जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की होगी।

ट्रंप ने की डील की पेशकश

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ईरान के सामने परमाणु समझौता करने की पेशकश रखी है। डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को साफ संदेश दिया है-

इससे पहले कुछ भी शेष न बचे, ईरान को परमाणु डील कर लेनी चाहिए।

परमाणु समझौता हुआ रद

ईरान और इजरायल के बीच तनाव इस कदर बढ़ चुका है कि रविवार को ओमान में दोनों के बीच होने वाली परमाणु वार्ता को भी रद कर दिया गया है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अकार्ची का कहना है कि इन हमलों के बीच वार्ता नहीं हो सकती है।

यह भी पढ़ें- कमरों में बंद कर जिंदा जलाया, 100 लोगों को उतारा मौत के घाट; नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने मचाया तांडव