Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Israel Hamas War: जंग के बीच फलस्तीनियों के लिए फरिश्ता बना भारत, शरणार्थी राहत और कल्याण के लिए दिए 20 करोड़

    Updated: Fri, 29 Dec 2023 06:30 AM (IST)

    Israel Hamas War गाजा युद्ध के बीच भारत ने फलस्तीनियों के कल्याण के लिए 25 लाख डालर (20 करोड) 80 लाख रुपये) की धनराशि दी है। फलस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र 1950 से कार्यक्रम चला रहा है। इसके लिए संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देश अपनी इच्छा से सहयोग राशि देते हैं। इससे पहले नवंबर में भारत सरकार ने सहायता राशि की 25 लाख डालर की पहली किस्त दी थी।

    Hero Image
    Israel Hamas War: जंग के बीच फलस्तीनियों के लिए फरिश्ता बना भारत

    पीटीआई, यरुशलम। गाजा युद्ध के बीच भारत ने फलस्तीनियों के कल्याण के लिए 25 लाख डालर (20 करोड) 80 लाख रुपये) की धनराशि दी है। यह भारत की ओर से दी जाने वाली 50 लाख डालर की वार्षिक मदद की आधी धनराशि है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नवंबर में दी थी 25 लाख डॉलर की पहली किस्त

    भारत यह धनराशि संयुक्त राष्ट्र की ओर से फलस्तीनी शरणार्थियों की राहत और कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों के वास्ते देता है। फलस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र 1950 से कार्यक्रम चला रहा है। इसके लिए संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देश अपनी इच्छा से सहयोग राशि देते हैं। इससे पहले नवंबर में भारत सरकार ने सहायता राशि की 25 लाख डालर की पहली किस्त दी थी।

    130 से ज्यादा कर्मचारी मारे गए थे

    सात अक्टूबर को युद्ध शुरू होने के बाद से गाजा में संयुक्त राष्ट्र के कार्यक्रम बाधित हो गए हैं। इन कार्यों को करने में लगे 130 से ज्यादा कर्मी मारे गए हैं। वेस्ट बैंक में बनी तनावपूर्ण स्थिति के चलते संयुक्त राष्ट्र कार्यक्रम प्रभावित हो रहे हैं। सात अक्टूबर के बाद वेस्ट बैंक के शहरों में भी तीन सौ से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं और हजारों गिरफ्तार हुए हैं।