विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Israel strike: गाजा में फिर तबाही, स्कूल पर इजरायली एयर स्ट्राइक में 100 से ज्यादा की मौत

By Agency Edited By: Abhinav Atrey
Published: Sat, 10 Aug 2024 11:20 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 10 Aug 2024 11:31 AM (GMT+05:30)

इजरायल ने शनिवार को गाजा के एक स्कूल पर बड़ा हवाई हमला किया। इस हमले में 100 से अधिक लोग ...और पढ़ें

गाजा में विस्थापित लोगों को आश्रय देने वाले स्कूल पर हुआ हमला। (फाइल फोटो)
गाजा में विस्थापित लोगों को आश्रय देने वाले स्कूल पर हुआ हमला। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. लोग फज्र की नमाज अदा कर रहे थे- हमास
  2. हमने हमास के एक कमांड सेंटर पर हमला किया- इजरायल

एपी, काहिरा। इजरायल ने शनिवार को गाजा के एक स्कूल पर बड़ा हवाई हमला किया। इस हमले में 100 से अधिक लोग मारे गए हैं। फलस्तीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि गाजा में विस्थापित लोगों को आश्रय देने वाले स्कूल पर इजरायली हमले में 100 से अधिक फलस्तीनी नागरिक मारे गए हैं। इस हमले में कई दर्जनों लोग घायल हैं।

दूसरी ओर इजरायली सेना ने कहा है कि उसने हमास के एक कमांड सेंटर पर हमला किया है।

सुबह की नमाज अदा कर रहे विस्थापित लोग

वहीं, हमास द्वारा संचालित मीडिया कार्यालय ने एक बयान में कहा, "इजरायली हमलों का लक्ष्य फज्र (सुबह) की नमाज अदा कर रहे विस्थापित लोग थे, इसकी वजह से मरने वालों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई।"

दाराज तुफ्फा में एक मस्जिद के बगल में है स्कूल

इजरायली वायुसेना ने कहा कि हमने अल-तबाहिन स्कूल में स्थित हमास कमांड और नियंत्रण केंद्र में सक्रिय हमास के आतंकवादियों पर सटीक हमला किया। स्कूल दाराज तुफ्फा में एक मस्जिद के बगल में मौजूद है।

ये भी पढ़ें: Donald Trump Plane: फिर बाल-बाल बचे डोनाल्ड ट्रंप, मोंटाना में हुई विमान की इमरजेंसी लैंडिंग