Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ईरान बना रहा है विध्‍वंसक परमाणु हथियार, फ्रांस के विदेश मंत्री ने किया सनसनीखेज खुलासा

    By Krishna Bihari SinghEdited By:
    Updated: Mon, 18 Jan 2021 12:59 AM (IST)

    फ्रांस ने कहा है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में लगा हुआ है। ऐसी स्थिति में 2015 के समझौते की तत्काल समीक्षा की जानी चाहिए। फ्रांस के विदेश मंत्री ने एक साक्षात्कार में कहा कि ईरान परमाणु हथियारों के संबंध में हुए समझौते को तोड़ रहा है।

    Hero Image
    फ्रांस ने कहा है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में लगा हुआ है।

    पेरिस, एजेंसियां। फ्रांस ने कहा है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में लगा हुआ है। ऐसी स्थिति में 2015 के समझौते की तत्काल समीक्षा की जानी चाहिए। इधर ईरान ने संयुक्त राष्ट्र की परमाणु कार्यक्रम की निगरानी करने वाली संस्था से कहा है कि वह उसके परमाणु कार्यक्रम के संबंध में भ्रम की स्थिति पैदा न करे। समाचार एजेंसी रॉयटर के मुताबिक, फ्रांस के विदेश मंत्री ने एक साक्षात्कार में कहा कि ईरान परमाणु हथियारों के संबंध में हुए समझौते को तोड़ रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कई गुना बढ़ाई यूरेनियम संव‌र्द्धन क्षमता

    फ्रांस के विदेश मंत्री ने कहा कि ईरान ने पिछले महीने में भूमिगत फोरडो परमाणु केंद्र में यूरेनियम संव‌र्द्धन की क्षमता को बीस फीसद से ज्यादा बढ़ा दिया है। वह परमाणु हथियार बनाने के लिए तेजी से काम कर रहा है। ज्ञात हो कि शनिवार को जर्मनी, फ्रांस और ब्रिटेन ने ईरान पर दबाव डाला था कि वह यूरेनियम संव‌र्द्धन के कार्यक्रम को रोके। यह 2015 के समझौते का उल्लंघन है। जबकि ईरान यह कहता रहा है कि वह परमाणु हथियार विकसित नहीं कर रहा है।

    ईरान ने कही यह बात

    ईरान ने संयक्त राष्ट्र की परमाणु कार्यक्रमों की निगरानी कर रही संस्था से आग्रह किया है कि वह उसके परमाणु कार्यक्रम की अनावश्यक जानकारी देने से बचे। ईरान ने कहा है कि बेवजह की जानकारी देने से अंतरराष्ट्रीय समुदाय में हकीकत से अलग संशय की स्थिति उत्पन्न होती है। ऐसा पहली बार नहीं है जब ईरान को लेकर ऐसी बातें कही जा रही है। अमेरिका बार बार यह कहता रहा है कि वह किसी भी कीमत पर ईरान को परमाण हथियार हासिल नहीं करने देगा।

    अमेरिका ने लगाए हैं नए प्रतिबंध

    अभी हाल ही में अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर नए प्रतिबंध लगा दिए हैं। यही नहीं उन्‍होंने ईरान की कई कंपनियों को प्रतिबंधित किया है। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपियो ने बताया कि अमेरिका की ओर से पारंपरिक हथियारों के प्रसार को लेकर ईरान के मरीन इंडस्ट्री आर्गेनाइजेशन, एयरोस्पेस इंडस्ट्री आर्गेनाइजेशन और ईरान एविएशन इंडस्ट्री आर्गेनाइजेशन को भी काली सूची में डाला गया है।

    ट्रंप ने ईरान पर बनाया था दबाव

    पोंपियो की मानें तो अमेरिका ईरान के खिलाफ धातुओं से संबंधित प्रतिबंध भी लगाने पर विचार कर रहा है। मालूम हो कि ट्रंप ने ईरान पर यह दबाव बनाया था कि वह अपने परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों को लेकर वार्ता की टेबल पर आए। ऐसा नहीं होने पर उन्होंने साल 2018 में ईरान के परमाणु समझौते से अमेरिका को अलग कर लिया था। वहीं ईरान अमेरिका को अक्‍सर पलटवार की चेतावनी देता रहा है। 

    comedy show banner
    comedy show banner