विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ईरान ने पाकिस्तान पर दागी मिसाइलें, बलूच आतंकियों के ठिकानों को बनाया निशाना

By Agency Edited By: Amit Singh
Published: Wed, 17 Jan 2024 12:20 AM (IST)

ईरान ने पाकिस्तान में मिसाइल दाग कर बलूच आतंकियों के ठिकानों के निशाना बनाया है। ईरानी राज्य मीडिया की ओर ...और पढ़ें

ईरान ने बलूच आतंकियों के ठिकानों को बनाया निशाना। (फाइल फोटो)
ईरान ने बलूच आतंकियों के ठिकानों को बनाया निशाना। (फाइल फोटो)

रायटर, दुबई। ईरान ने पाकिस्तान में मिसाइल दाग कर बलूच आतंकियों के ठिकानों के निशाना बनाया है। ईरानी राज्य मीडिया की ओर से जारी की गई जानकारी के मुताबिक बलूच आतंकियों समूह 'जैश अल अदल' के दो ठिकानों को मिसाइलों से निशाना बनाया गया है। ईरान की ओर से यह कार्रवाई रिवोल्यूशनरी गार्ड्स द्वारा इराक और सीरिया में मिसाइलों से हमले के ठीक एक दिन बाद की गई है।

जानकारी के मुताबिक आतंकी समूह पूर्व में पाकिस्तान के साथ सीमा क्षेत्र में ईरानी सुरक्षा बलों पर हमले कर चुका है। ईरान की ओर से हमलों को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। शुरुआती जानकारी में सिर्फ इतना बताया गया है कि मिसाइलों और ड्रोनों से हमला कर बलूच आतंकियों के दो ठिकानों को तबाह कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: युद्धग्रस्त गाजा में LIFELINE है फोन, कुछ इस तरह अपने मोबाइल फोन चार्ज करने को मजबूर हैं गाजा के लोग

जैश अल-अदल 2012 में स्थापित एक सुन्नी आतंकवादी समूह है जो बड़े पैमाने पर पाकिस्तान में रहते हुए सीमा पार आतंकवाद को संचालित करता है। ईरान ने सीमावर्ती इलाकों में उग्रवादियों के खिलाफ लड़ाई लड़ता चला आ रहा है, लेकिन पाकिस्तान पर मिसाइल और ड्रोन हमला ईरान के लिए अभूतपूर्व होगा। आतंकियों ने पूर्व में बमबारी और ईरानी सीमा पुलिस का अपहरण करने जैसी घटनाओं का दावा किया है।

ईरान लंबे समय से सुन्नी-बहुल पाकिस्तान पर विद्रोहियों को शरण देने को लेकर संदेह करता रहा है। ईरान को शक है कि पाक उसके क्षेत्रीय प्रतिद्वंद्वी सऊदी अरब के इशारे पर यह काम कर रहा है। हालांकि, ईरान और सऊदी अरब पिछले मार्च में चीन की मध्यस्थता से शांति समझौते के लिए तैयार हो गए थे।

यह भी पढ़ें: ईरान ने उत्तरी इराक व सीरिया में किए हमले, इरबिल में मोसाद के मुख्यालय पर साधा निशाना; चार नागरिकों की मौत