ईरान में सुरक्षाकर्मियों पर गोली चलाने वाले को फांसी, 2024 में फंदे पर लटकाए गए 100 लोग
ईरान ने 2022 में प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षा कर्मियों पर घातक हमला करने के आरोपित मेहरान बहरमियां को फांसी दे दी। महसा अमीनी की पुलिस कस्टडी में मौत के बाद ईरान में जबरदस्त प्रदर्शन हुए थे। उस पर सुरक्षाकर्मियों के वाहन पर फायरिंग करने का आरोप था जिसमें एक अधिकारी की मौत हो गई थी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान ने प्रदर्शनों के दौरान साल 2022 में सुरक्षा कर्मियों पर घातक हमला करने के आरोपित को शनिवार को फांसी दे दी। साल 2022 में महसा अमीनी नाम की कुर्द महिला की पुलिस कस्टडी में मौत के बाद ईरान में जबरदस्त प्रदर्शन हुए थे।
ईरान में तय ड्रेसकोड का पालन नहीं करने पर उसे गिरफ्तार किया गया था। मिजान ऑनलाइन ने आरोपित की पहचान मेहरान बहरमियां के तौर पर की है। उस पर आरोप था कि उसने सुरक्षाकर्मियों के वाहन पर फायरिंग की थी, जिसमें एक अधिकारी की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हो गए थे।
प्रदर्शनों के मामले में दी गई 12वीं फांसी की सजा
ये वाकया इशफहान प्रांत के सेमिरोम काउंटी में हुई थी। ईरान के सुप्रीम कोर्ट ने फांसी की सजा पर मुहर लगाई थी। अधिकार समूहों के मुताबिक साल 2022 के प्रदर्शनों के मामले में दी गई ये 12वीं फांसी की सजा है।
समूहों का कहना है कि देश में विरोध को कुचलने के लिए बड़े पैमाने पर ये अभियान चलाया जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक, ईरान में साल 2024 में 1000 लोग फांसी पर चढ़ाए गए हैं। ये आंकड़ा दुनिया में सबसे ज्यादा है।
(न्यूज एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- क्या है मॉरल पुलिसिंग, जिसके खौफ में जी रहीं 17 देशों की महिलाएं; कैसे करती है काम?
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।