Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हूती विद्रोहियों की मदद का लगा आरोप तो भड़का ईरान, व्हाइट हाउस के दावे पर दी तीखी प्रतिक्रिया

    By Agency Edited By: Mohd Faisal
    Updated: Sun, 24 Dec 2023 03:05 AM (IST)

    लाल सागर में वाणिज्यिक जहाजों पर हूती विद्रोहियों के हमलों में शामिल होने के आरोपों पर ईरान ने प्रतिक्रिया दी है। ईरान ने हमले की योजना में शामिल होने के आरोपों से इनकार किया है। ईरानी उप विदेश मंत्री अली बघेरी कानी ने व्हाइट हाउस के बयान का खंडन किया है। हालांकि व्हाइट हाउस ने कहा कि ईरान इस हमले की योजना बनाने में शामिल था।

    Hero Image
    हूती विद्रोहियों की मदद का लगा आरोप तो भड़का ईरान, व्हाइट हाउस के दावे पर दी तीखी प्रतिक्रिया (फोटो एएफपी)

    रायटर, दुबई। लाल सागर में वाणिज्यिक जहाजों पर हूती विद्रोहियों के हमलों में शामिल होने के आरोपों पर ईरान ने प्रतिक्रिया दी है। ईरान ने हमले की योजना में शामिल होने के आरोपों से इनकार किया है।

    अमेरिका ने ईरान पर लगाया आरोप

    समाचार एजेंसी मेहर की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने शनिवार को अमेरिका आरोपों को खारिज कर दिया है। बता दें कि अमेरिका ने ईरान पर लाल सागर में वाणिज्यिक जहाजों पर हूती विद्रोहियों के हमलों में शामिल होने का आरोप लगाया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ईरानी उप विदेश ने आरोपों से किया इनकार

    ईरानी उप विदेश मंत्री अली बघेरी कानी ने व्हाइट हाउस के बयान का खंडन किया है। हालांकि, व्हाइट हाउस ने कहा कि ईरान इस हमले की योजना बनाने में शामिल था और हूती को जहाज को निशाना बनाने के लिए खुफिया जानकारी दी गई थी।

    ईरानी उप विदेश मंत्री अली बघेरी कानी ने कहा कि हूती विद्रोहियों के पास अपने उपकरण है। वह अपने निर्णयों और क्षमताओं के अनुसार कार्य करता है। ईरान हूती विद्रोहियों का समर्थन करता है, लेकिन आधिकारिक तौर पर समूह को हथियार देने से इनकार करता है।

    यह भी पढ़ें- Rohingya Refugees: हिंद महासागर में फंसे 185 रोहिंग्या, संयुक्त राष्ट्र ने की तत्काल बचाने की अपील

    ईरान समर्थित हूतियों ने हमले किए तेज

    ईरान समर्थित हूतियों ने फलस्तीन के समर्थन में पिछले दिनों लाल सागर में जहाजों पर हमले किए हैं। इससे व्यापारिक जहाजों को अपना मार्ग भी बदलना पड़ा है और वे अफ़्रीका के दक्षिणी सिरे से लंबा चक्कर लगाते हुए जाने को मजबूर हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही इजरायल के एक जहाज का भी हूतियों ने अपहरण कर लिया था।

    यह भी पढ़ें- Israel-Hamas War: गाजा में मारे गए इजरायल के पांच सैनिक, बाइडन और नेतन्याहू के बीच हुई युद्ध को लेकर चर्चा