Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Iran: ईरान ने आइएस के 14 आतंकवादियों को किया गिरफ्तार, अभियानों को अंजाम देने का था प्रयास

    By Agency Edited By: Jeet Kumar
    Updated: Fri, 23 Aug 2024 11:10 PM (IST)

    ईरान के खुफिया मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि आतंकवाद विरोधी बलों ने देश के चार प्रांतों से आइएस के 14 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। आतंकवादियों को तेहरान अल्बोर्ज फार्स और खुजेस्तान प्रांतों में गिरफ्तार किया गया है। जिनमें से आधे को अकेले फार्स से पकड़े गए हैं। जांच और पूछताछ के संबंध में बाद में जानकारी दी जाएगी।

    Hero Image
    ईरान ने आइएस के 14 आतंकवादियों को किया गिरफ्तार

     आइएएनएस, तेहरान। ईरान के खुफिया मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि आतंकवाद विरोधी बलों ने देश के चार प्रांतों से आइएस के 14 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। मंत्रालय ने कहा है कि आतंकवादी पिछले कुछ दिनों में अभियानों को अंजाम देने के प्रयास में अवैध रूप से ईरान में दाखिल हुए थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आतंकवादियों का नेतृत्व आइएस खुरासान समूह कर रहा था। आतंकवादियों को तेहरान, अल्बोर्ज, फार्स और खुजेस्तान प्रांतों में गिरफ्तार किया गया है। जिनमें से आधे को अकेले फार्स से पकड़े गए हैं। जांच और पूछताछ के संबंध में बाद में जानकारी दी जाएगी। आइएस-खुरासान समूह आइएस की एक क्षेत्रीय शाखा है, जो दक्षिण-मध्य एशिया, मुख्य रूप से अफगानिस्तान और पाकिस्तान में सक्रिय है।