विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Unit 8200 ने ली नसरल्लाह की जान? पढ़ें हिजबुल्लाह चीफ Hassan Nasrallah के खात्मे की इनसाइड स्टोरी

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Mon, 30 Sep 2024 06:00 AM (IST)

Hassan Nasrallah इजरायली खुफिया एजेंसियों ने सफलतापूर्वक नसरुल्ला के स्थान का पता लगाकर उसे मार गिराया। यह इजरायली खुफिया तंत्र ...और पढ़ें

Hassan Nasrallah: यूनिट 8200 की प्लानिंग की वजह से गई हिजबल्लाह चीफ की जान: रिपोर्ट।(फोटो सोर्स: जागरण)
Hassan Nasrallah: यूनिट 8200 की प्लानिंग की वजह से गई हिजबल्लाह चीफ की जान: रिपोर्ट।(फोटो सोर्स: जागरण)

एजेंसी,वॉशिंगटन। पिछले साल सात अक्टूबर को इजरायल पर हमास के हमलों के तुरंत बाद, इजरायली खुफिया अधिकारियों ने अपने एक और दुश्मन हिजबुल्ला के खतरे को भांप लिया था।

इजरायल ने हिजबुल्ला के खतरे से निपटने और हिजबुल्ला के नेता हसन नसरल्लाह को मार गिराने की तैयारी शुरू कर दी, लेकिन जब इजरायल ने व्हाइट हाउस को अपनी योजनाओं के बारे में सूचित किया तो अमेरिका ने कहा कि हिजबुल्ला पर हमला नहीं करे।

अमेरिका ने नसरल्लाह को न मारने का किया था अनुरोध

राष्ट्रपति जो बाइडन ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को फोन कर उनसे कहा कि नसरल्लाह को मारने से क्षेत्रीय युद्ध शुरू हो जाएगा, लेकिन इजरायल ने प्रयास जारी रखा और शनिवार को घोषणा की कि उसने लेबनान में युद्धक विमानों द्वारा 80 से अधिक बम गिराए जाने के बाद नसरल्लाह को मार गिराया है। इजरायली खुफिया एजेंसियों ने सफलतापूर्वक नसरल्लाह के स्थान का पता लगाकर उसे मार गिराया। यह इजरायली खुफिया तंत्र के लिए निर्णायक क्षण था।

नहीं रुका इजरायली खुफिया विभाग...

इजरायली सेना और खुफिया एजेंसियां हिज्बुल्ला के साथ 2006 में 34-दिवसीय संघर्ष में निर्णायक जीत हासिल करने में विफल रहीं, जो संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता में संघर्ष विराम के साथ समाप्त हुआ था। इजरायली खुफिया एजेंसियां हिजबुल्ला के नेतृत्व और रणनीति के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी एकत्र करने में अपनी कमियों से निराश थीं, लेकिन इजरायली खुफिया एजेंसियों ने प्रयास जारी रखा।

यूनिट 8200 ने भी निभाई भूमिका

इजराइल की खुफिया एजेंसी यूनिट 8200 ने हिज्बुल्ला के सेलफोन और अन्य संचार को रोकने के लिए अत्याधुनिक साइबर उपकरण बनाए। महत्वपूर्ण जानकारी वायुसेना को तुरंत देने के लिए टीमें बनाईं।

इजराइल ने हिज्बुल्ला के गढ़ों की लगातार तस्वीरें लेने और इमारतों में होने वाले छोटे से छोटे बदलावों का दस्तावेजीकरण करने के लिए लेबनान के ऊपर अधिक ड्रोन और अपने सबसे उन्नत उपग्रह को उड़ाना शुरू कर दिया। हिज्बुल्ला पर यूनिट 8200 की पैनी निगाह जनवरी 2020 में भी फायदेमंद रही।

जब इजरायल ने नसरल्लाहह को न मारने का किया था फैसला 

इजरायली खुफिया विभाग ने देखा कि ईरान के कुद्स फोर्स का नेतृत्व करने वाले कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी ने दमिश्क में उड़ान भरी और नसरल्लाह से मिलने के लिए काफिले में बेरूत की ओर गए।

इजरायल ने उस समय नसरल्लाह को मारने का प्रयास नहीं करने का फैसला किया, लेकिन अमेरिका को जानकारी दे दी, जिसने बगदाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ड्रोन हमले में सुलेमानी को मार डाला था।

यह भी पढ़ें: Hezbollah pager attack: कौन है ' Unit 8200', जिसने हिजबुल्‍लाह पर किया पेजर अटैक, मोसाद से भी ज्यादा खतरनाक है यह एजेंसी