यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Hassan Nasrallah Killed: बेटी Zainab के साथ मारा गया हिजबुल्लाह चीफ, IDF ने किया कन्फर्म
लेबनान की राजधानी बेरूत में स्थित हिजबुल्ला के मुख्यालय पर हवाई हमला किया गया। इस हमले में हिजबुल्लाह चीफ हसन ...और पढ़ें

HighLights
- हसन नसरल्लाह अब दुनिया को आतंकित नहीं कर पाएगा: आईडीएफ
- इजरायली हमले में हिजबुल्ला का मुख्यालय ध्वस्त हो गया।
डिजटिल डेस्क, नई दिल्ली। इजरायल ने हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह (Hezbollah Chief Hassan Nasrallah) को मार गिराया है। इजराइली सेना ने बेरूत में हिजबुल्लाह के मुख्यालय पर मिसाइल हमला किया, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गए। इस हमले में हसन नरसल्लाह की बेटी जैनब (Zainab Nasrallah) भी मारी गई।
आईडीएफ ने सोशल मीडिया एक्स पर इस जानकारी को कन्फर्म किया। आईडीएफ ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा,"हसन नसरल्लाह अब दुनिया को आतंकित नहीं कर पाएगा।"
.jpg)
हिजबुल्लाह का मुख्यालय धवस्त
बता दें कि शुक्रवार देर शाम लेबनान की राजधानी बेरूत में स्थित हिजबुल्ला के मुख्यालय पर हवाई हमला किया था। हैवी गाइडेड बम से किए इस हमले में तेज आवाज से बेरूत हिल गया और हिजबुल्ला का मुख्यालय ध्वस्त हो गया। हमले के बाद मुख्यालय के ध्वस्त हिस्से से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं और धुंए का गुबार आसमान में छा गया।
'हिजबुल्लाह के अंत तक जारी रहेगा युद्ध'
अमेरिका सहित कई देशों ने इजरायल से लेबनान में संघर्षविराम का अनुरोध किया, लेकिन इजरायल ने साफ तौर पर कहा है कि जब तक हिजबुल्लाह का अंत नहीं हो जाता तब तक युद्ध जारी रहेगा।
