यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Hassan Nasrallah: 'दम घुटने से हुई मौत', इजरायली मीडिया का दावा- जहरीली गैस का शिकार बना हिजबुल्लाह चीफ
लेबनान की राजधानी बेरूत में स्थित हिजबुल्ला के मुख्यालय में मारे गए हिजबुल्ला चीफ हसन नसरुल्लाह का शव बरामद कर ...और पढ़ें

HighLights
- नसरल्लाह जिस बंकर में मौजूद था, उसपर इजरायल ने ताबड़तोड़ हवाई हमले किए
- हिजबुल्लाह चीफ के शव को बड़े खामोशी के साथ एकांत में दफन किया जाएगा।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Hassan Nasrallah Death। इजरायल के हवाई हमले में मारे गए हिजबुल्ला चीफ हसन नसरुल्लाह का शव बरामद कर लिया गया है। हसन नसरल्लाह के शव पर कोई जख्म के निशान नहीं मिले।
इससे पहले दावा किया जा रहा था कि हवाई हमले में नसरल्लाह के शव के चीथड़े उड़ गए हैं और केवल उसकी अंगूठी मिली है। अंगूठी से ही उसके मारे जाने की पुष्टि का दावा किया जा रहा था। हालांकि, अब सूत्रों ने बताया है कि उसका शव बरामद कर लिया गया है।
.jpg)
दम घुटने से हुई नसरल्लाह की मौत: रिपोर्ट
नसरल्लाह की मौत को लेकर इजरायल के चैनल 12 ने एक बड़ा दावा किया है। चैनल का कहना है कि नसरल्लाह की मौत दम घुटने की वजह से हुई है। बता दें कि नसरल्लाह जिस बंकर में मौजूद था, उसपर इजरायल ने ताबड़तोड़ हवाई हमले किए। बंकर में जहरीली गैस घुस आई। गैस की वजह से धीरे-धीरे नसरल्लाह ने दम तोड़ दिया।
हालांकि, यह जानकारी सामने नहीं आई है कि कब नसरल्लाह का अंतिम संस्कार किया जाएगा, लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हिजबुल्लाह चीफ के शव को बड़े खामोशी के साथ एकांत में दफन किया जाएगा।
.jpg)
नसरल्लाह की बेटी ने भी गंवाई जान
बता दें कि शुक्रवार देर शाम लेबनान की राजधानी बेरूत में स्थित हिजबुल्ला के मुख्यालय पर हवाई हमला किया था। एयर स्ट्राइक में 6 लोगों की मौत हो गई। हसन नसरल्लाह की बेटी जैनब (Zainab Nasrallah) भी अपनी जान गंवा दी।
