Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आठ बंधक छोड़ेगा हमास, बदले में इजराइल 110 कैदी करेगा रिहा, युद्ध विराम के बीच इजराइली हमले में 10 फलस्तीनियों की मौत

    Updated: Thu, 30 Jan 2025 04:15 PM (IST)

    गाजा में 19 जनवरी से युद्ध विराम लागू हो गया है। इसके बाद हमास आज यानी गुरुवार को 8 और बंधकों को रिहा कर रहा है। वहीं दूसरी ओर इजराइल 110 कैदियों को रिहा करेगा। इसी बीच इजराइल ने वेस्ट बैंक के शहर तमुन में हवाई हमले किए जिसमें 10 फलस्तीनी की मौत हो गई। उधर गाजा में मानवीय सहायता न भेजने पर हमास ने इजराइल को चेतावनी दी है।

    Hero Image
    गाजा में युद्ध विराम के बीच कैदियों की अदला बदली की जा रही है। फोटो: रॉयटर्स

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गाजा में 19 जनवरी को युद्ध विराम लागू होने के बाद एक बार फिर कैदियों की अदला बदली की जा रही है। इसके तहत आज यानी गुरुवार को हमास तीन इजराइली और दो थाई बंधकों को छोड़ने जा रहा है। वहीं इजराइल इसके बदले 110 फलस्तीनी कैदियों को रिहा करने जा रहा है। इसी बीच युद्ध विराम के बावजूद इजराइल ने अपने कब्जे वाले वेस्ट बैंक के शहर तमुन में एयर अटैक किया। इस हमले में 10 फलस्तीनी लोगों की मौत हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संघर्ष विराम के तहत हमास इजराइली महिला सैनिक आगम बर्जर (20), अर्बेल येहूद (29) नामक महिला और 80 वर्षीय व्यक्ति गेडी मोसेज को रिहा करेगा। किन थाई नागरिकों को हमास छोड़ेगा, इसकी अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। न्यूज एजेंसी 'एपी' के अनुसार इजराइल जिन 110 लोगों को छोड़ रहा है, उनमें से 30 ऐसे हैं, जो इजराइल के खिलाफ खतरनाक हमलों का दोषी पाए जाने के बाद उम्र कैद की सजा काट रहे थे। रिहा होने वालों में 2021 में जेल से भागा पूर्व चरमपंथी जकारिया जुबैदी भी शामिल है। इसे बाद में पकड़ लिया गया था।

    5 लाख ​फलस्तीनी उत्तरी गाजा लौटे

    इजराइली हमलों के बाद करीब 5 लाख से ज्यादा​ फलस्तीनी उत्तरी गाजा लौट चुके हैं। वहां मदद की दरकार है। इजराइल की ओर से मानवीय सहायता भेजने की बात से इजराइल के पीछे हटने पर हमास ने प्रतिक्रिया दी है। हमास ने चेतावनी दी थी कि इजराइल मानवीय सहायता गाजा में नहीं भेजेगा तो कैदियों की रिहाई की प्रक्रिया बाधित हो सकती है।

    इजराइल ने यूएन की एजेंसी पर लगाया प्रतिबंध

    इसी बीच इजराइल ने यूएन की एजेंसी UNRWA पर प्रतिबंध लागू कर दिया है। यह बैन पूर्वी यरुशलम, गाजा और पश्चिमी तट पर लागू होगा। इसी बीच हमास ने उत्तरी गाजा में जबालिया के शरणार्थी शिविर में 20 साल की इजराइली सैनिक अगम बर्जर को रेडक्रॉस को सौंप दिया। बर्जर 7 अक्टूबर के हमले में अपहृत पांच युवा, महिला सैनिकों में से एक थी। इससे पहले नवंबर 2023 में एक सप्ताह के युद्ध विराम के दौरान रिहा किए गए 100 से ज्यादा बंधकों में से 23 थाई लोग भी थे। इजराइल के अनुसार आठ थाई लोग कैद में हैं, जिनमें 2 की मौत हो गई है।

    इन देशों ने की मध्यस्थता

    अमेरिका, मिस्र और कतर, जिन्होंने एक साल की चुनौतीपूर्ण वार्ता प्रक्रिया के बाद युद्धविराम की मध्यस्थता की और इस युद्ध विराम के समझौते को लागू करवाया। 7 अक्टूबर 2023 को हमास के आतंकियों ने तीन ओर से इजराइल पर खतरनाक हमला किया था। इस हमले में 1200 के करीब लोग मारे गए थे। वहीं हमास के कमांडो अपने साथ करीब ढाई सौ बंधकों को अपने साथ ले गए थे।

    इसके बाद इजराइल ने हमास के खिलाफ जंग छेड़ दी। हमास को खत्म करने के लिए इजराइल ने गाजा पर लगातार हवाई हमले और बाद में जमीनी हमले शुरू कर दिए। इजराइली हमलों में 46 हजार से ज्यादा नागरिकों की मौत हो चुकी है।