विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खौफ में पूरा ईरान, अचानक सभी एयरपोर्ट बंद; आज सुबह तक उड़ानों को किया गया रद्द

Published: Sun, 06 Oct 2024 10:18 PM (IST)Updated: Mon, 07 Oct 2024 12:36 AM (IST)

इजरायल पर 180 से अधिक मिसाइलों से हमले के बाद से ईरान खौफजदा है। इजरायल किसी भी वक्त ईरान पर ...और पढ़ें

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई। (फाइल फोटो)
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. एक अक्टूबर को ईरान ने किया था हमला।
  2. इजरायल भी पलटवार की तैयारी में जुटा।
  3. इजरायल के हमले का पूरे ईरान में खौफ।

रॉयटर्स, तेहरान। इजरायल पर 180 से अधिक मिसाइलों से हमले के बाद से ईरान खौफजदा है। इजरायल किसी भी वक्त ईरान पर हमला बोल सकता है। इस बीच ईरान ने सभी उड़ानों को सोमवार सुबह तक रद कर दिया है। 1 अक्टूबर को हमले के बाद से ईरान में उड़ानों का रद करने का सिलसिला जारी है।

ईरान के नागरिक उड्डयन संगठन के प्रवक्ता के मुताबिक ईरान के सभी हवाई अड्डों से उड़ानें स्थानीय समयानुसार रविवार रात 9 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक रद रहेंगी। ईरान के सरकारी मीडिया ने प्रवक्ता के हवाले से कहा कि परिचालन प्रतिबंधों के कारण उड़ानों को रद किया गया है।

यह भी पढ़ें: इजरायल में अंधाधुंध फायरिंग, महिला की मौत और कई लोग घायल; पुलिस ने मार गिराया हमलावर