विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Elon Musk Starlink: गाजा में मदद के लिए आगे आए एलन मस्क, वैश्विक सहायता संगठनों को संचार सुविधा करेंगे प्रदान

By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
Published: Sat, 28 Oct 2023 09:29 PM (IST)

एलन मस्क ने शनिवार को कहा कि उनकी कंपनी स्टारलिंक गाजा में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त मानवीय संगठनों को ...और पढ़ें

स्टारलिंक गाजा में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त मानवीय संगठनों को संचार सुविधा प्रदान करेगी। (फोटो- एपी)
स्टारलिंक गाजा में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त मानवीय संगठनों को संचार सुविधा प्रदान करेगी। (फोटो- एपी)

रायटर्स, तेल अवीव। एलन मस्क ने शनिवार को कहा कि उनकी कंपनी स्टारलिंक गाजा में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त मानवीय संगठनों को संचार सुविधा प्रदान करेगी। एलन मस्क ने अपने एक्स हैंडल पर इसकी घोषणा की।

एलन मस्क ने संचार सुविधा प्रदान करने की घोषणा की

दरअसल, अमेरिकी प्रतिनिधि अलेक्जेंड्रिया ओकासियो-कोर्टेज़ ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा था कि करीब 22 लाख लोगों की आबादी के लिए संचार सेवाएं बंद करना अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि पत्रकार, डॉक्टर्स, समाजसेवी और निर्दोष लोग सभी खतरे में हैं। इस पोस्ट पर एलन मस्क ने अमेरिकी प्रतिनिधि को जवाब देते हुए कनेक्शन प्रदान करने की घोषणा की।

यह भी पढ़ेंः Israel Hamas War: बम और गोलों के धमाकों से गूंज रहा गाजा, पूरी दुनिया से कटा संपर्क; संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता

गाजा में मदद के लिए आगे आए एलन मस्क

एलन मस्क ने घोषणा करते हुए कहा,

स्टारलिंक गाजा में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सहायता संगठनों को कनेक्शन प्रदान करेगा।

गाजा पट्टी में फोन और इंटरनेट सेवाएं ठप

द टाइम्स ऑफ इजरायल के मुताबिक, वैश्विक संगठनों का कहना है कि वे गाजा में मौजूद अपनी टीमों के साथ संपर्क नहीं कर पा रहे हैं, इजरायली बमबारी के दौरान फोन और इंटरनेट सेवाएं ध्वस्त हो चुकी है।

यूक्रेन में भी दरियादिली दिखा चुके हैं मस्क

बता दें कि एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक यूक्रेन में भी अपनी सेवा प्रदान कर रही है। कंपनी ने रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद संचार सेवा शुरू की थी। इसी तरह अब गाजा में कनेक्टिविटी प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः Israel Hamas war: इजरायल-हमास विवाद पर लाए गए प्रस्ताव पर वोटिंग से क्यों दूर रहा भारत? विदेश मंत्रालय ने बताई वजह

हमास के खिलाफ एक्स ने की थी कड़ी कार्रवाई

इससे कुछ दिनों पहले एक्स ने हमास के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की थी। एक्स ने अपने प्लेटफार्म पर मौजूद सैकड़ों अकाउंट्स को बंद कर दिया था।

एक्स ने कहा था कि जिन अकाउंट्स को निलंबित किया गया है वे हमास से जुड़े हुए थे और आतंकवादी संगठनों के लिए एक्स पर कोई जगह नहीं है।

इजरायल में इलेक्ट्रिक कारों के लिए सुपरचार्जर मुफ्त 

पिछले हफ्ते एलन मस्क ने इजरायल में टेस्ला सुपरचार्जर मुफ्त करने की घोषणा की थी। ये सुपरचार्जर टेस्ला इलेक्ट्रिक कारों के लिए एक हाई-वोल्टेज फास्ट-चार्जिंग नेटवर्क है, जो युद्ध के दौरान लोगों के लिए फ्री किया गया है।