Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Turkiye Earthquake: तुर्किये में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 5.2 रही तीव्रता; कोई नुकसान नहीं

    By AgencyEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Fri, 11 Aug 2023 02:13 AM (IST)

    Turkiye Earthquake तुर्किये में गुरुवार को एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई। यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने कहा कि गुरुवार को पूर्वी तुर्किये में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप 11 किमी (6.84 मील) की गहराई पर था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक भूकंप की वजह से कोई क्षति नहीं हुई है।

    Hero Image
    तुर्किये में भूकंप के झटके हुए महसूस (फाइल फोटो)

    अंकारा, रायटर। Earthquake In Turkiye: तुर्किये में गुरुवार को एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई।

    भूकंप की कितनी थी गहराई?

    यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (EMSC) ने कहा कि गुरुवार को पूर्वी तुर्किये में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप 11 किमी (6.84 मील) की गहराई पर था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, भूकंप की वजह से कोई क्षति नहीं हुई है। हालांकि, इस साल की शुरुआत में तुर्किये ने भूकंप का दंश झेला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें