दुनिया का सबसे व्यस्त अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा बना ये एयरपोर्ट, एक साल में इतने करोड़ भारतीयों ने की यात्रा
दुनिया के सबसे व्यस्त दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ान भरने वाले यात्रियों की संख्या के मामले में भारतीय शीर्ष पर है। इस हवाईअड्डे से एक करोड़ 1 ...और पढ़ें

पीटीआई, दुबई। दुनिया के सबसे व्यस्त दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ान भरने वाले यात्रियों की संख्या के मामले में भारतीय शीर्ष पर है। इस हवाईअड्डे से एक करोड़ 19 लाख भारतीयों ने यात्रा की। सऊदी अरब के 67 लाख, ब्रिटेन के 59 लाख, पाकिस्तान के 42 लाख, अमेरिका के 36 लाख लोगों ने दुबई हवाईअड्डे से यात्रा की।
साल 2023 में 8.69 करोड़ यात्रियों ने की यात्रा
दुबई हवाई अड्डे के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पाल ग्रिफिथ्स ने सोमवार को सरकारी रेडियो स्टेशन 'दुबई आइ' पर एक कार्यक्रम में बताया कि दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से पिछले साल यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या कोरोना महामारी से ठीक पहले के वर्ष 2019 की तुलना में काफी ज्यादा रही। आंकड़ों के अनुसार 2023 में इस हवाईअड्डे से 8.69 करोड़ यात्रियों ने यात्रा की, जबकि 2019 में यह आंकड़ा 8.63 करोड़ था।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।