Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिंद महासागर में इजरायली समुद्री जहाज पर ड्रोन अटैक, विस्फोट के बाद लगी आग; मदद के लिए इंडियन नेवी का युद्धपोत रवाना

    Updated: Sat, 23 Dec 2023 03:46 PM (IST)

    हिंद महासागर में इजरायल के एक व्यापारिक जहाज में विस्फोट और आग लगने की खबर सामने आई है। एक समुद्री एजेंसी ने जानकारी दी है कि ड्रोन हमले के कारण इस समुद्री जहाज में विस्फोट हुआ है। भारतीय नौसेना के अधिकारी ने कहा कि उस समुद्री जहाज की मदद के लिए भारतीय तटरक्षक के जहाज उसकी ओर बढ़ने लगे हैं।

    Hero Image
    समुद्री जहाज पर ड्रोन हमले के बाद हुआ विस्फोट (फाइल फोटो)

    एजेंसी, इजरायल। भारतीय तट के पास हिंद महासागर में लाइबेरिया के झंडे वाले टैंकर पर ड्रोन से हमला किया गया है। हिंद महासागर में एक व्यापारिक जहाज में विस्फोट और आग लगने की खबर सामने आई है। एक समुद्री एजेंसी ने जानकारी दी है कि ड्रोन हमले के कारण इस समुद्री जहाज में विस्फोट हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, एक अन्य समुद्री एजेंसी ने बताया है कि लाइबेरिया का ध्वज वाला टैंकर इजरायल का लग रहा था। 

    मामले की जांच में जुटे अधिकारी

    ब्रिटिश सेना के यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस और समुद्री सुरक्षा फर्म एंब्रे के मुताबिक, भारत के तट पर संदिग्ध हमले के कारण जहाज पर आग लग गई। यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस ने कहा कि हमला अनक्रूड एरियल सिस्टम द्वारा किया गया था। फिलहाल, अधिकारी इस मामले की गहन जांच कर रहे है।

    भारतीय तटरक्षक जहाज मदद के लिए रवाना

    रक्षा अधिकारी ने कहा, "भारतीय तटरक्षक जहाज ICGS विक्रम पोरबंदर अरब सागर में उस व्यापारिक जहाज एमवी केम प्लूटो की ओर बढ़ रहा है। जहाज में कच्चा तेल है और यह सऊदी अरब के एक बंदरगाह से मैंगलोर की ओर जा रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग तो बुझ गई है, लेकिन इसका असर कामकाज पर पड़ा है। चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं, जिनमें करीब 20 भारतीय भी शामिल हैं। आईसीजीएस विक्रम ने क्षेत्र के सभी जहाजों को सहायता प्रदान करने के लिए सतर्क कर दिया है।"

    भारतीय नौसेना के अधिकारी ने कहा, "आसपास के क्षेत्र में भारतीय नौसेना के युद्धपोत भी भारतीय ईईजेड के बाहर अरब सागर में व्यापारी जहाज एमवी केम प्लूटो की ओर बढ़ रहे हैं।"

    यह भी पढ़ें: Air Force: वायुसेना प्रमुख ने बोली बड़ी बात, कहा- दुनिया निर्णायक मोड़ पर; भारत के पक्ष में बह रही बदलाव की बयार

    हाल ही में समुद्री डाकुओं ने किया था अपहरण 

    हाल ही में भारतीय नौसेना ने एक अपहृत माल्टा ध्वज वाले मालवाहक जहाज से एक घायल नाविक को निकालने में मदद की थी, इसके कुछ दिन बाद ही आज यह जानकारी सामने आई है। दरअसल, अरब सागर में छह समुद्री डाकू अवैध रूप से जहाज एमवी रुएन पर चढ़ गए थे और उसका अपहरण कर लिया था।

    यह भी पढ़ें: अवॉर्ड देने से पहले पूछी जाती है इच्छा, लौटाने का नहीं होता अधिकार; पढ़ें पद्म पुरस्कार से जुड़े नियम