विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Azerbaijan's Embassy in Tehran: ईरान में अज़रबैजानी दूतावास पर हुआ आतंकी हमला, सभी राजनयिक लौटे अपने देश

By AgencyEdited By: Babli Kumari
Published: Mon, 30 Jan 2023 10:03 AM (IST)

Azerbaijans Embassy in Tehran ईरान की राजधानी तेहरान में अजरबैजान के दूतावास (Azerbaijan’s Embassy) पर घातक आतंकवादी हमला किया गया ...और पढ़ें

अज़रबैजानी दूतावास के कर्मचारियों को ईरान से निकाला गया (स्रोत: Twitter/@NasimiAghayev)
अज़रबैजानी दूतावास के कर्मचारियों को ईरान से निकाला गया (स्रोत: Twitter/@NasimiAghayev)

तेहरान (ईरान), एजेंसी। ईरान की राजधानी तेहरान में अजरबैजान दूतावास पर हमला किया गया। शुक्रवार को दूतावास पर घातक आतंकवादी हमले के बाद अज़रबैजानी दूतावास के कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को ईरान से निकाला गया है।

जर्मनी में अजरबैजान के राजदूत नसीमी अघायेव ने ट्वीट किया, 'तेहरान में अजरबैजान के दूतावास के खिलाफ एक घातक आतंकवादी हमले के बाद, दूतावास के कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को ईरान से निकाला गया है। वे अभी बाकू पहुंचे हैं।'

तूरान न्यूज एजेंसी ने बताया कि ईरान में अजरबैजान के दूतावास में एक व्यक्ति द्वारा कथित रूप से गोली चलाने से एक सुरक्षा कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

यह भी पढ़ें- Imran Khan: 1 या 2 नहीं... 33 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे इमरान खान, नेशनल असेंबली के उपचुनाव को लेकर PTI की घोषणा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।