विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ओमान के पास भारतीय झंडा लगे जहाज पर हमला, गुजरात के नाविक की मौत; 13 बचाए गए

Published: Tue, 03 Nov 2026 11:24 AM (IST)Updated: Tue, 03 Nov 2026 11:25 AM (IST)

ओमान तट के पास भारतीय ध्वज वाले मालवाहक जहाज पर हवाई हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य को सुरक्षित बचा लिया गया है।

(यह तस्वीर एआई द्वारा जनरेट की गई है)

(यह तस्वीर एआई द्वारा जनरेट की गई है)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, मस्कट। ओमान के तट के पास भारतीय ध्वज वाले मालवाहक जहाज पर हवाई हमला हुआ है। इस हमले में जहाज पर सवार एक भारतीय नाविक की मौत हो गई, जबकि 13 को सुरक्षित बचा लिया गया है।

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि जहाज कुल 14 भारतीय नाविकों को लेकर जा रहा था, तभी एक अज्ञात उड़ती हुई एरियल ऑब्जेक्ट ने निशाना बनाया।

सोमवार के हमले में एक नाविक की मौत

केंद्रीय मंत्री के मुताबिक, यह घटना 2 नवंबर को एमएसवी अल युसूफी नामक मालवाहक पोत के साथ हुई। हमले के बाद ओमान कोस्ट गार्ड ने तत्परता दिखाते हुए 13 नाविकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

हालांकि, गुजरात के रहने वाले नाविक गांधार नाहिम अजीज गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्होंने दम तोड़ दिया।

शव वापस लाने की प्रक्रिया शुरू

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर नाविक की मौत पर गहरा दुख जताया और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि मंत्रालय और ओमान स्थित भारतीय दूतावास वहां के स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं।

जीवित बचे 13 नाविकों को तत्काल हर संभव सहायता मुहैया कराई जा रही है और मृतक के पार्थिव शरीर समेत सभी नाविकों को जल्द से जल्द भारत वापस लाने की व्यवस्था की जा रही है।

मध्य पूर्व के तनाव का भारतीय नाविकों पर असर

अमेरिका-ईरान तनाव और क्षेत्र में जारी हमलों के बीच भारतीय ध्वज वाले जहाजों पर सीधे हमले की घटनाएं आमतौर पर कम ही देखने को मिलती हैं। बावजूद इसके, खाड़ी क्षेत्र के प्रमुख समुद्री व्यापार मार्गों में चल रहे संघर्ष का भारतीय नाविकों पर बड़ा असर पड़ा है।

होर्मुज इस संघर्ष का मुख्य केंद्र बना हुआ है, जहां वाणिज्यिक जहाज मिसाइल और ड्रोन हमलों की चपेट में आ रहे हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल फरवरी में ईरान पर हुए हमलों के बाद से अब तक खाड़ी क्षेत्र में कम से कम 22 भारतीय नागरिकों की जान जा चुकी है, जिनमें 14 नाविक शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- 'बेटा लौट आ' ओमान में ड्रोन हमले के बाद देवरिया में पसरा सन्नाटा, इकलौते कमाने वाले की राह ताक रही मां

यह भी पढ़ें- ओमान में 11 भारतीयों को ले जा रहे जहाज पर ड्रोन से हमला, 2 क्रू सदस्य लापता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।