विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'बेटा लौट आ' ओमान में ड्रोन हमले के बाद देवरिया में पसरा सन्नाटा, इकलौते कमाने वाले की राह ताक रही मां

Published: Wed, 14 Oct 2026 02:39 PM (IST)

ओमान में तेल टैंकर पर ड्रोन हमले के बाद देवरिया के वीर बहादुर यादव लापता हो गए हैं, जिससे उनके ...और पढ़ें

ओमान में तेल टैंकर पर ड्रोन हमले के बाद  वीर बहादुर यादव के लापता होने की खबर सुन दुखी स्वजन। जागरण

ओमान में तेल टैंकर पर ड्रोन हमले के बाद  वीर बहादुर यादव के लापता होने की खबर सुन दुखी स्वजन। जागरण

HighLights

  1. ओमान ड्रोन हमले के बाद देवरिया के वीर बहादुर यादव लापता।

  2. पिता की मृत्यु के बाद परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे।

  3. मां मंजू देवी बेटे की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।

जागरण संवाददाता, बरहज, (देवरिया)। पिता की मौत के बाद जिस बेटे के कंधों पर परिवार की जिम्मेदारी थी, उसी के लापता होने की खबर ने मां मंजू देवी को तोड़कर रख दिया है।

ओमान में तेल टैंकर पर हुए ड्रोन हमले के बाद से बड़कागांव निवासी वीर बहादुर यादव का पता नहीं चल रहा है। मां की निगाहें बेटे की राह ताक रही हैं। हर आहट पर उनके लौटने की उम्मीद जागती है, लेकिन बेटे की कोई खबर नहीं मिलने से उनकी बेचैनी बढ़ती जा रही है।

स्वर्गीय रामसमुझ यादव के पुत्र वीर बहादुर परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह करीब पांच माह पहले विदेश में नौकरी करने गए थे। पिता के निधन के बाद वही परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। उनसे परिवार को बेहतर भविष्य की उम्मीद थी, लेकिन उनके लापता होने से घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़ें- ओमान में तेल टैंकर पर ड्रोन हमले के बाद देवरिया का युवक लापता, परिवार ने केंद्र सरकार से मांगी मदद

घटना की जानकारी मिलने के बाद से मां मंजू देवी और अन्य स्वजन उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। गांव के लोग भी परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं। ग्रामीणों ने केंद्र सरकार और विदेश मंत्रालय से तत्काल हस्तक्षेप कर वीर बहादुर समेत लापता भारतीय नाविकों की तलाश तेज कराने और उनके बारे में परिजनों को जानकारी देने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- 148 वर्ष पुरानी इंदूपुर की रामलीला का 15 अक्टूबर से होगा शुभारंभ, देवरिया में 13 दिनों तक बहेगी भक्ति की धारा