विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ओमान में 11 भारतीयों को ले जा रहे जहाज पर ड्रोन से हमला, 2 क्रू सदस्य लापता

Published: Sun, 11 Oct 2026 11:43 PM (IST)

ओमान तट के पास एक जहाज पर ड्रोन हमले में 11 भारतीय नाविकों में से 2 लापता हो गए हैं, ...और पढ़ें

ओमान में जहाज पर हमले के बाद 9 भारतीयों को बचाया गया।

ओमान में जहाज पर हमले के बाद 9 भारतीयों को बचाया गया।

HighLights

  1. ओमान तट के पास भारतीय जहाज पर ड्रोन हमला हुआ।

  2. हमले के बाद 11 में से 2 भारतीय नाविक लापता।

  3. मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बचाव अभियान जारी होने की पुष्टि की।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पोर्ट, शिपिंग और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बताया कि रविवार को ओमान के तट के पास 11 भारतीय नाविकों को ले जा रहे एक जहाज पर ड्रोन से हमला हुआ, जिसमें 9 लोगों को बचा लिया गया, जबकि 2 क्रू मेंबर लापता हैं।

एक्स पर मंत्री ने कहा, "11 अक्टूबर को सोहर एंकरेज पर 11 भारतीय नाविकों को ले जा रहे टैंकर एमटी पेट्रो डॉल्फिन पर ड्रोन से हमला हुआ। हमारे 9 भारतीय क्रू मेंबर को सुरक्षित बचा लिया गया है, लेकिन 2 भारतीय नागरिक अभी भी लापता हैं।"

मिडिल ईस्ट में बढ़ा भारतीयों पर खतरा

उन्होंने आगे कहा, "स्थानीय कोस्ट गार्ड की ओर से खोज और बचाव अभियान तेजी से चल रहा है। हम बचाव कार्यों में पूरी मदद करने और लापता लोगों को सुरक्षित खोजने के लिए हर संभव कदम उठाने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार तालमेल बिठा रहे हैं।"

हाल ही में बढ़े तनाव के बीच मध्य पूर्व में भारतीयों को खतरों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को रियाद एयरपोर्ट पर हमले में 11 भारतीय घायल हो गए थे। एक दिन बाद, सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने घोषणा की कि उनमें से एक की मौत हो गई है।

भारतीय दूतावास रख रहा नजर

रियाद में भारतीय दूतावास ने कहा कि वह शनिवार के हमले के मामले पर नजर रखे हुए है और घायल भारतीयों की हालत के बारे में जानकारी लेने के लिए स्थानीय अधिकारियों और अस्पताल के अधिकारियों के संपर्क में है।

यह भी पढ़ें: ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हमला: 11 भारतीय चालक दल के सदस्य घायल, विदेश मंत्रालय ने की निंदा