Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Shohei Ohtani Wife: शोहेई ओहतानी की पत्नी के नाम से उठ गया पर्दा, बेसबॉल सुपरस्टार ने खुद किया खुलासा

    Updated: Sat, 16 Mar 2024 03:59 AM (IST)

    Shohei Ohtani Wife बेसबॉल सुपरस्टार शोहेई ओहतानी ने दो हफ्ते पहले सभी को चौंकाते हुए अपनी शादी की घोषणा की थी। उन्होंने शादी के बाद पहली बार अपनी नई नवेली दुल्हन की पहचान का खुलासा किया है। शोहेई ने बताया कि उनकी पत्नी एक शीर्ष एथलीट हैं। 29 साल के शोहेई ओहतानी ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट करके इसका खुलासा किया है।

    Hero Image
    शोहेई ओहतानी की पत्नी के नाम से उठ गया पर्दा। (फोटो, @Dodgers)

    डिजिटल डेस्क, टोक्यो। बेसबॉल सुपरस्टार शोहेई ओहतानी ने दो हफ्ते पहले सभी को चौंकाते हुए अपनी शादी की घोषणा की थी। उन्होंने शादी के बाद पहली बार अपनी नई नवेली दुल्हन की पहचान का खुलासा किया है। शोहेई ने बताया कि उनकी पत्नी एक शीर्ष एथलीट हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    29 साल के शोहेई ओहतानी ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट करके इसका खुलासा किया है। इसमें दोनों दक्षिण कोरिया की यात्रा के दौरान लॉस एंजिल्स डोजर्स टीम की फ्लाइट के पास एक दूसरे के साथ खड़े हैं।

    ओहतानी की पत्नी पूर्व स्टार खिलाड़ी हैं

    दरअसल, शोहेई ओहतानी के साथ मौजूद उनकी पत्नी और कोई नहीं बल्कि ममिको तनाका हैं, जो महिला जापान बास्केटबॉल लीग में फुजित्सु रेड वेव की पूर्व स्टार खिलाड़ी हैं। 27 वर्षीय ममिको तनाका अंडर 16, 17 और अंडर 18 स्तर पर जापान के लिए खेल चुकी हैं।

    ओहटानी जापान में बेहद लोकप्रिय शख्स

    बता दें कि ओहटानी जापान में बेहद लोकप्रिय व्यक्ति हैं। उन्होंने 29 फरवरी को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में बताया था कि उन्होंने एक जापानी महिला से शादी की है। यह खबर पूरे जापान में चर्चा का विषय बन गई थी, लेकिन उन्होंने महिला की पहचान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी। दो हफ्ते बाद उन्होंने इसका खुलासा कर दिया है।

    ये भी पढ़ें: दिल्ली के उदय भाटिया और हरियाणा की मानसी गुप्ता को डायना स्मृति पुरस्कार, प्रिंस विलियम ने सौंपा अवार्ड