जापान के प्रिंस हिसाहितो बने वयस्क, 40 साल बाद पुरुष शाही सदस्य हुआ एडल्ट; महिला उत्तराधिकार पर रोक को लेकर छिड़ी बहस
जापान के प्रिंस हिसाहितो 19 साल की उम्र में आधिकारिक तौर पर वयस्क हो गए हैं। सम्राट नारुहितो के भतीजे हिसाहितो पिछले 40 सालों में वयस्क होने वाले पहले पुरुष शाही सदस्य हैं जिससे वे राजसिंहासन की उत्तराधिकारी सूची में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। वयस्कता समारोह में उन्हें सम्राट की ओर से एक खास मुकुट दिया गया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापान के प्रिंस हिसहितो अब आधिकारिक तौर पर वयस्क गए हैं। वे 19 साल के हैं और सम्राट नारुहितो के भतीजे हैं। खास बात यह है कि पिछले 40 सालों में कोई पुरुष शाही सदस्य वयस्क नहीं हुआ थातो अब राजसिंहासन की उत्तराधिकारी सूची में दूसरे नंबर पर हैं।
उनके वयस्कता समारोह की शुरुआत शनिवार को परिवार के घर से हुई। इस मौके पर उन्हें सम्राट की ओर से एक खा मुकुट कनमुरी क्राउन दिया गया। हिसाहितो ने कहा, "मैं अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए शाही परिवार का वयस्क सदस्य बनने की कोशिश करूंगा।"
एक साल के लिए टाला गया था समारोह
बता दें, समारोह को एक साल के लिए टाला गया था ताकि वे अपनी यूनिवर्सिटी की प्रवेश परीक्षा पर ध्यान दे सकें। हिसाहितों ने शाही महल में पारंपरिक वस्त्र पहने नजर आए, जो वयस्कता का प्रतीक है। बाद में वे औपचारिक कपड़े पहनकर शाही रथ से तीन पवित्र मंदिरों में गए।
वे इस दौरान जापान के पहले सम्राट जिनमु की समाधि और अपने परदादा सम्राट शोवा के मकबरे पर भी श्रद्धांजलि देंगे। यह पहला वयस्क समारोह है जो 1985 के बाद किसी शाही राजकुमार के लिए हुआ। उस समय उनके पिता, क्राउन प्रिंस अकिशिनो ने वयस्कता समारोह किया था।
कब जन्म हुआ था?
हिसाहितो का जन्म 6 सितंबर 2006 को हुआ था। वे क्राउन प्रिंस अकिशिनो और क्राउन प्रिंसेस कीको के इकलौते बेटे हैं। हिसाहितो अभी त्सुकुबा यूनिवर्सिटी में बायोलॉजी पढ़ रहे हैं और उन्हें खासतौर पर ड्रैगनफ्लाई में दिलचस्पी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।