Move to Jagran APP

Malabar Exercise: आज से दुनिया देखेगी QUAD की ताकत, भारत के युद्धपोत INS शिवालिक-कमोर्टा करेंगे प्रदर्शन

Malabar Exercise इस बार जापान मालाबार नौसैनिक अभ्यास 2022 की मेजबानी कर रहा है। इसके लिए पहले ही भारतीय नौसेना के दो युद्धपोत INS शिवालिक और INS कमोर्टा जापान पहुंच गए हैं। भारत के युद्धपोत INS शिवालिक-कमोर्टा का प्रदर्शन देख चीन भी खौफ खाएगा।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Tue, 08 Nov 2022 09:14 AM (IST)Updated: Tue, 08 Nov 2022 09:23 AM (IST)
Malabar Exercise: आज से दुनिया देखेगी QUAD की ताकत, भारत के युद्धपोत INS शिवालिक-कमोर्टा करेंगे प्रदर्शन
जापान में मालाबार एक्सरसाइज 2022 की शुरुआत (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क।  Malabar Exercise 2022 In Japan: क्वाड के चार देश आज से जापान में मालाबार एक्सरसाइज 2022 (Malabar Exercise 2022) की शुरुआत करेंगे। समुद्र में चीन की आक्रामकता के खिलाफ क्वाड देश युद्धाभ्यास करेंगे। इसमें भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाएं शामिल हैं। मालाबार एक्सरसाइज 8 नवंबर यानी आज से जापान के योकोसुका बंदरगाह से सटे समुद्र में 18 नवंबर तक आयोजित की जाएगी।

loksabha election banner

मालाबार एक्सरसाइज को 30 साल पूरे

बता दें, मालाबार एक्सरसाइज को 30 साल पूरे हो चुके हैं। 1992 में भारत और अमेरिका की नौसेनाओं के बीच शुरू हुई इस एक्सरसाइज में बाद में जापान और साल 2020 से ऑस्ट्रेलिया की नौसेना ने भी शिरकत करना शुरू कर दिया था। इस साल मालाबार एक्सरसाइज में भारत की तरफ से आईएनएस शिवालिक और आईएनएस कार्मोता (INS Shivalik and INS Karmota) युद्धपोतों के अलावा P-8I टोही विमान भी हिस्सा ले रहा है।

 युद्धाभ्यास से परेशान रहता है चीन

चीन को यह युद्धाभ्यास खटक रहा है। जापान और ऑस्ट्रेलिया के इस एक्सरसाइज में जुड़ने के बाद से चीन हमेशा से ही नाखुश रहा है। भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने एक-दूसरे की हितों की रक्षा के लिए क्वाड संगठन बना रखा है। यही वजह है कि इस साल होने वाली मालाबार एक्सरसाइज बेहद अहम होने जा रही है। खास बात ये है कि इस एक्सरसाइज के उद्घाटन समारोह में चारों मित्र-देशों की नौसेनाओं के प्रमुख मौजूद रहेंगे।

जानें- चारो देश के सेना के नाम

  •  भारत- भारतीय नौसेना
  • जापान- जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स
  • आस्ट्रेलिया- रॉयल ऑस्ट्रेलियन नेवी
  • अमेरिका- यूनाइटेड स्टेट्स नेवी 

चीन की बढ़ती नौसैनिक शक्ति के खिलाफ

भारत अपनी स्टील्थ फ्रिगेट आईएएनएस शिवालिक, पनडुब्बी रोधी कार्वेट आईएनएस कमोर्टा और लंबी दूरी के समुद्री टोही विमान P-8I को तैनात करेगा। ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका 'क्वाड' के अन्य सदस्य हैं। चार देशों के इन संयुक्त अभ्यासों को हिंद-प्रशांत में चीन की बढ़ती नौसैनिक शक्ति के खिलाफ एक मजबूत सुरक्षा कवच के रूप में देखा जा रहा है।

क्या है मालाबार एक्सरसाइज ?

यह एक बहुपक्षीय वॉर-गेम नौसैनिक अभ्यास है। पहले भारत और अमेरिका की नौसेनाओं के बीच एक द्विपक्षीय अभ्यास के रूप में शुरू हुआ। बाद में इसमें जापान और ऑस्ट्रेलिया भी शामिल हुए। इस प्रकार इस जटिल अभ्यास ने संयुक्त समुद्री सुरक्षा अभियानों को शुरू करने में 4 नौसेनाओं के बीच तालमेल व आपसी समझ को और बढ़ाया, साथ ही यह रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण साबित हुआ।

कब से शुरू हुआ मालाबार एक्सरसाइज

मालाबार एक्सरसाइज 1992 शुरू किया गया था। पहले संस्करण के पश्चात दो संस्करण 1995 और 1996 में किए गए, जिसके बाद भारत के परमाणु परीक्षणों के बाद 2002 तक इस अभ्यास पर विराम लग गया। आगे चलकर साल 2002 में यह अभ्यास फिर से शुरू किया गया। तब से हर साल यह आयोजित हुआ है। मालाबार युद्धाभ्यास में जापान एवं ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार 2007 में भाग लिया था और 2014 से भारत, अमेरिका और जापान ने हर साल इस अभ्यास में भाग लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.