Move to Jagran APP

जापान ने परमाणु हमले से बचने के लिए राजधानी टोक्यो में किया अभ्यास

उत्तर कोरिया से लगातार मिल रही परमाणु हमले की धमकी को देखते हुए जापान ने मंगलवार को राजधानी टोक्यों में मिसाइल हमले से बचने का अभ्यास किया।

By Kishor JoshiEdited By: Published: Mon, 22 Jan 2018 03:44 PM (IST)Updated: Mon, 22 Jan 2018 03:44 PM (IST)
जापान ने परमाणु हमले से बचने के लिए राजधानी टोक्यो में किया अभ्यास
जापान ने परमाणु हमले से बचने के लिए राजधानी टोक्यो में किया अभ्यास
style="text-align: justify;">टोक्यो (एएफपी)। उत्तर कोरिया से लगातार मिल रही परमाणु हमले की धमकी के मद्देनजर जापान की राजधानी में मंगलवार को मिसाइल हमले से बचने का अभ्यास किया गया। टोक्यो के एक एम्यूजमेंट पार्क में किए गए इस अभ्यास के दौरान द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान हुए परमाणु हमले की नकल करते हुए लाउडस्पीकर से चेतावनी दी गई।
पार्क के एक कर्मचारी ने लोगों को चेताया, 'हमें सूचना मिली है कि मिसाइल हमला कर दिया गया है। कृपया इमारतों या भूमिगत ठिकानों में छुप जाए।' यह घोषणा होते ही करीब 250 स्थानीय लोग और ऑफिस कर्मचारी बंकरों और करीब के भूमिगत स्टेशनों में छुप गए। कुछ देर बाद दूसरा संदेश दिया गया, 'मिसाइल निकल गई है। मिसाइल कांतो क्षेत्र के ऊपर से गुजरते हुए प्रशांत महासागर की ओर चली गई है।'
पिछले साल भी जापान के अन्य इलाकों में परमाणु हमले से बचने के लिए अभ्यास किया गया था। कुछ लोगों ने इसकी आलोचना की है। उनका कहना है कि यह युद्ध को प्रोत्साहित करने वाला अभ्यास है। वहीं, अभ्यास में हिस्सा लेने वाले एक छात्र ने कहा, 'कुछ ना करने से अच्छा है कि इस तरह का अभ्यास कराया जाए।'
उल्लेखनीय है कि पिछले साल उत्तर कोरिया ने तीन मिसाइल परीक्षण किए थे। इस दौरान उसकी मिसाइल जापान के ऊपर से होते हुए समुद्र में जाकर गिरी थी।
यह भी पढ़ें: स्‍कूल के ऊपर से अमेरिकी हेलीकॉप्‍टरों ने भरी उड़ान, जापान ने जताई आपत्ति
यह भी पढ़ें:दिल्ली से चीन को बड़ा संदेश, एक मंच पर जुटे भारत समेत कई देशों के नौ सेना प्रमुख

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.