Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Japan: स्टारबक्स में बैठा था व्यक्ति, तभी हमलावर ने सीने में दाग दी गोली; आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

    By Agency Edited By: Mohd Faisal
    Updated: Mon, 15 Jan 2024 12:12 PM (IST)

    जापान के एहिमे प्रांत के शिकोकुचुओ शहर में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक घटना के समय व्यक्ति स्टारबक्स में मौजूथ था। इस दौरान एक संदिग्ध ने उसे गोली मार दी। पुलिस ने एक बयान में कहा कि जापान के एहिमे प्रान्त के शिकोकुचुओ शहर में एक शॉपिंग मॉल के पास घटना को अंजाम दिया गया।

    Hero Image
    Japan: स्टारबक्स में बैठा था व्यक्ति, तभी हमलावर ने सीने में दाग दी गोली (फोटो एपी)

    एपी, टोक्यो। जापान के एहिमे प्रांत के शिकोकुचुओ शहर में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, घटना के समय व्यक्ति स्टारबक्स में मौजूथ था। इस दौरान एक संदिग्ध ने उसे गोली मार दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हमलावर की तलाश में जुटी पुलिस

    वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद जापान की पुलिस ने संदिग्ध हमलावर की तलाश तेज कर दी है। स्थानीय पुलिस ने एक बयान में कहा कि जापान के एहिमे प्रान्त के शिकोकुचुओ शहर में एक शॉपिंग मॉल के पास घटना को अंजाम दिया गया।

    स्टारबक्स में बैठा था मृतक

    पुलिस ने बताया कि मृतक स्टारबक्स में बैठा हुआ था, इसी दौरान हमलावर ने उसके सीने में गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन तब तक उसे मृत घोषित कर दिया गया।

    हत्या के बाद फरार हुआ हमलावर

    मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 49 वर्षीय व्यक्ति स्टारबक्स में बैठा था। गोली लगने के बाद वह कॉफी की दुकान के बाहर गिर गया। वहीं, घटना के बाद संदिग्ध हमलावर फरार हो गया। हालांकि, उसने घटना को क्यों अंजाम दिया। इस बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं चल पाया है।

    यह भी पढ़ें- Ukraine-Russia War: पुतिन को पटखनी देने में चूके जेलेंस्की, रूसी सेना ने नष्ट किए तीन यूक्रेनी मिसाइल

    जांच में जुटी जापानी पुलिस

    फिलहाल पुलिस ने जापानी मीडिया की खबरों की पुष्टि नहीं की है और वह वे गोलीबारी की जांच कर रहे हैं। बता दें कि बंदूकों को लेकर सख्त कानून है। साल 2022 में पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

    यह भी पढ़ें- US News: 'हमने अभी हार नहीं मानी', हमास के चंगुल से बंधकों को छुड़ाने का बाइडेन का संकल्प; पीड़ित परिवारों को दिलाया भरोसा